फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thieves made off with gold and silver jewelry and cash worth 15 lakh.

Jhansi News: चोरों ने 15 लाख के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी उड़ाई

Mon, 10 Aug 2026 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Thieves made off with gold and silver jewelry and cash worth 15 lakh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सकरार। थाना सकरार इलाके के ग्राम रमपुरा में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर लगभग पंद्रह लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम रमपुरा निवासी उमेश कुमार ने सकरार थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि पांच-छह अगस्त की रात वह अपने परिवार के साथ अपने घर की छत पर सो रहा था। घर में दो दरवाजे हैं, एक दरवाजे का बाहर से ताला लगा हुआ था, जबकि दूसरे दरवाजे की अंदर से कुंडी लगी हुई थी। बाहर लगे दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर घर के अंदर घुस आए। चोरों ने घर में रखी आलमारी से तीन सोने के हार, चार जोड़ी कर्ण फूल, दो जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी टॉप्स, दो मंगलसूत्र, दो नाक की कील, चार जोड़ी चांदी की पायल, चांदी के तीन कमरबंद और 5000 रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने उसके यहां से लगभग पंद्रह लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर चोरों का पता लगाने की मांग की। पीड़ित ने बताया कि चोरी गए जेवरात उसकी पत्नी, बहन और बुआ के थे। पीड़ित ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर चोरों का पता लगाने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, इस संबंध में सकरार थाना प्रभारी पप्पू सिंह से ने बताया कि डायल 112 व थाना पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मौके पर कोई ताला टूटा नहीं पाया गया। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed