फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   thief stealing rice from goods train arrested

मालगाड़ी से चावल चुराने व खरीदने वाले को पकड़ा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
thief stealing rice from goods train arrested
आरपीएफ ने माताटीला स्टेशन के निकट मालगाड़ी से चावल की 20 बोरी चोरी करने वाले एक बदमाश को पकड़ लिया है। खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी पांच आरोपी फरार हैं, जिनकी आरपीएफ तलाश कर रही है। विगत 24 मई को माताटीला स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के एक वैगन की सील तोड़कर बदमाशों ने चावल की 20 बोरी चोरी कर ली थी। आरपीएफ ललितपुर ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को आरपीएफ की डिटेक्टिव विंग एवं ललितपुर स्टाफ ने मुखबिर की सूचना पर साजिश में शामिल तालबेहट थाना क्षेत्र के पठापुरा गांव निवासी अजय पुत्र रामचरण को पकड़ लिया। आरोपी ने बताया कि एक बोरी उसने घर पर खाने के लिए रख ली थी और बाकी वनगुवां कलां निवासी दुकानदार जितेंद्र कुमार निषाद को बेच दी थी। आरपीएफ ने छापा मारकर दुकानदार व उसकी दुकान से 19 बोरी चावल बरामद कर लिया। आरपीएफ उक्त वारदात में शामिल अन्य आरोपी तालबेहट के फुटेरा गांव निवासी जीवन राजपूत, रविंद्र राजपूत, आजादपुरा फुटेरा निवासी रमेश, पठापुरा निवासी धीरज सिंह व गांव थाना निवासी महेंद्र सिंह यादव की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed