फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There will be saffron in the market, fringes will shimmer on the shops

Jhansi News: केसरिया होंगे बाजार, दुकानों पर झिलमिलाएंगी झालरें

Fri, 12 Jan 2024 02:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 12 Jan 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
There will be saffron in the market, fringes will shimmer on the shops
झांसी। अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर झांसी के बाजार केसरिया नजर आएंगे। पूरे बाजार में दिवाली सी जगमग होगी। हर दुकान पर केसरिया झंडा लहराएगा। दुकानों पर झालरें लगेंगीं। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल झांसी की बैठक में तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने बताया कि 16 जनवरी से संगठन के सभी पदाधिकारी झांसी के सभी प्रमुख बाजारों में केसरिया झंडे व्यापारियों को नि:शुल्क वितरित करेंगे। 22 जनवरी को संगठन की ओर से भव्य कार्यक्रम होगा। पदाधिकारियों ने घर-घर दीप जलाने का आह्वान किया। बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी (जीतू सोनी), कंचन आहूजा, रजनी गुप्ता, अनुज मुडिया, जयकिशन प्रेमानी, प्रदीप त्रिपाठी, राकेश निगम, आदर्श गुप्ता, अनूप जैन, दिनेश नीखरा, प्रवीण अग्रवाल, वसुधा प्रेमानी, राम श्री गुप्ता, मुकेश मारवाडी, अरविंद तिवारी, प्यारे लाल यादव, अनिल कुशवाहा, ओम राजपूत, जयदीप सोनी, अनुपम शुक्ला, अतुल किलपन मौजूद रहे। संचालन महानगर अध्यक्ष बृज बिहारी सोनी ने किया।
विज्ञापन


बच्चों की टोली ने बांटे पीले चावल
झांसी। अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण के लिए बच्चों की टोली ने संगम विहार आवास विकास कॉलोनी में लोगों को पीले चावल दिए। इस अवसर पर 22 जनवरी को घर-घर दीपक जलाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर निहारिका दुबे, अरनव गोस्वामी, भव्या मिश्र, गोविंद भावे, राहुल त्यागी, विद्या प्रकाश दुबे, नीरज हयारण, हिमांशु, संजय राजपूत, सक्षम त्यागी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तिमयी काव्य गोष्ठी हुई
झांसी। विश्व हिंदी दिवस एवं श्री राम मंदिर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में सरस भक्तिमयी काव्य गोष्ठी सीपरी बाजार में डाॅ. विजय प्रकाश सैनी के निवास पर हुई। कवियों ने अपनी काव्य रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर प्रताप नारायण दुबे, अरुण कुमार हिंगवासिया, रमेश चंद्र बाजपेयी, आलोक शांडिल्य, बृजलता मिश्रा, डाॅ. राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed