{"_id":"61e86834d050013865731f88","slug":"there-will-be-no-parcel-booking-for-six-stations-of-delhi-jhansi-news-jhs213438632","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के छह स्टेशनों के लिए नहीं होगी पार्सल की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के छह स्टेशनों के लिए नहीं होगी पार्सल की बुकिंग
विज्ञापन
झांसी। रेल प्रशासन ने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली के छह स्टेशनों के लिए 23 से 26 जनवरी तक पार्सल की बुकिंग पर रोक लगा दी है।
नई दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाता है। समारोह में विघ्न पैदा करने के लिए देश विरोधी ताकतें रेल पार्सल के जरिये कोई आपत्तिजनक वस्तुएं न भेज दें, इसके चलते रेल प्रशासन ने 23 से 26 जनवरी तक के लिए दिल्ली के छह स्टेशन नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला तथा आदर्श नगर स्टेशन के लिए पार्सल की बुकिंग पर रोक लगा दी है। विदित हो कि रेलवे में बुक होने पार्सल की कोई खास जांच नहीं होती है। ऐसे में आपत्तिजनक वस्तुएं एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचने का खतरा बना रहता है।
------------------
दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस रहेगी निरस्त
झांसी। बिलासपुर मंडल के जैतहरी - छुलहा खंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल प्रशासन ने दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस का संचालन निरस्त किया है। गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग - हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन दुर्ग से 25 और 28 जनवरी को नहीं चलेगी। जबकि, गाड़ी संख्या 22868 हजरत निजामुद्दीन - दुर्ग एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन हजरत निजामुद्दीन से 26 और 29 जनवरी को नहीं चलेगी।
-------------------
एयर टिकट का ब्योरा दें रेल कर्मी
झांसी। रेल प्रशासन ने सरकारी खर्च पर हवाई यात्रा करने वाले रेल कर्मचारियों /अधिकारियों से एयर टिकट का ब्योरा मांगा है। यह उन्हें सात दिन के भीतर उपलब्ध कराना होगा। इसके अलावा हवाई यात्रा के लिए पहले रेल प्रशासन एयर इंडिया को वरीयता देता था, परंतु इसके निजी हाथों में जाने के बाद इसे वरीयता क्रम से हटा दिया गया है।