{"_id":"68152c2a26dfbd46a208037f","slug":"there-will-be-grand-programs-in-temples-on-janaki-navami-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-546464-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जानकी नवमी पर मंदिरों में होंगे भव्य कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जानकी नवमी पर मंदिरों में होंगे भव्य कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोछाभांवर। मंदिरों में मंगलवार को जानकी नवमी श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाई जाएगी। भगवान राम के मंदिरों में माता सीता के जन्मोत्सव की आरती और भजन कीर्तन होंगे। मोहक फूल बंगला सजाए जाएंगे।
आचार्य सुबोध शास्त्री ने बताया कि छह मई मंगलवार को वैशाख के शुक्ल पक्ष की नवमी को माता जानकी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मघा नक्षत्र एवं ध्रुव योग होगा। जानकी नवमी पर माता सीता की पूजा करने से सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
वहीं, रविवार को गंगा सप्तमी मनाई जाएगी। पुष्य नक्षत्र होने पर रवि पुष्य का विशेष संयोग रहेगा। इधर, मेंहदी बाग स्थित राम जानकी मंदिर एवं शहर में पसरठ वाली गली स्थित रघुनाथ महाराज मंदिर में छह मई को श्री जानकी नवमी मनाई जाएगी।
विज्ञापन