फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There will be amendment in the weight measurement, moneylender and food security act: Ravikant Garg

बांट माप, साहूकारी व खाद्य सुरक्षा अधिनियम में होगा संशोधन : रविकांत गर्ग

Thu, 14 Oct 2021 09:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
There will be amendment in the weight measurement, moneylender and food security act: Ravikant Garg
झांसी। व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा कि बांट माप, साहूकारी व खाद्य सुरक्षा अधिनियम के कई नियम अब अव्यवहारिक बन गए हैं, जिससे कारोबारी व दुकानदार परेशान होते हैं। ऐसे नियमों में संशोधन करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद भाजपा ही एक ऐसी सरकार है, जिसने व्यापारियों को भय मुक्त व्यापार दिया है। बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में उन्होंने यह बात पत्रकारों से कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार व्यापार करने की हर सहूलियत का ध्यान रख रही है। व्यापारी कल्याण कोष व पेंशन का प्रस्ताव भी सरकार के पास विचाराधीन है। व्यापारियों को दस लाख तक का दुर्घटना बीमा दिया जा रहा है। कोरोना काल में जिन व्यापारियों का देहांत हो गया, उनको बीमा का लाभ मिल सके। इसके लिए बीमा कंपनी से बात चल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नए उद्योग स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार से कई कंपनियों ने 45 हजार करोड़ के अनुबंध किए हैं, जिनका लाभ जल्द ही दिखाई देने लगेगा। नए उद्योगों से हजारों लोगों को रोजगार मिल सकेगा। बुंदेलखंड में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए डिफेंस कॉरिडोर व एक्सप्रेस वे मील का पत्थर साबित होेंगे। इस मौके पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, व्यापारी नेता मनमोहन गेड़ा, प्रभुदयाल साहू, दीपक साहू, चौधरी फिरोज, पुनीत अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed