फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There will be a rapid survey of backward castes to decide the reservation of wards

वार्डों का आरक्षण तय करने के लिए पिछड़ी जातियों का होगा रैपिड सर्वे

Sat, 25 Jun 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
There will be a rapid survey of backward castes to decide the reservation of wards
झांसी। नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्डों का आरक्षण तय करने के लिए पिछड़ी आबादी का रैपिड सर्वे होगा। इस संबंध में नगर निकाय निदेशालय ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। पिछड़ी आबादी का यह सर्वे ललितपुर एवं जालौन में भी कराया जाना है।
विज्ञापन

नगर निगम का कार्यकाल दिसंबर महीने में खत्म होने जा रहा है। सरकार वर्ष 2011 की आबादी के आधार पर निकाय चुनाव कराने की तैयारी में है। झांसी में चुनावी वार्ड की सीमा एवं उसकी संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा लेकिन, उनका आरक्षण नए सिरे से तय होगा। इसके लिए पिछड़ी जातियों का रैपिड सर्वे होगा। निदेशालय ने इसकी समय सीमा तय करते हुए 14 जुलाई तक काम पूरा करने का निर्देश दिया है। विशेष सचिव डा.इंद्रमणि त्रिपाठी की ओर से मंडलायुक्त कार्यालय को भेजे निर्देश में यह कार्य 26 जून से आरंभ कराने को कहा गया है। इसके बाद 14 जुलाई तक इसके अंतिम आंकड़े प्रकाशित करने होंगे। निगम अफसरों के मुताबिक अनुसूचित जाति एवं जनजाति की आबादी के लिए नया सर्वे नहीं होगा बल्कि इनकी सीटें वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक चक्रानुक्रम के मुताबिक तय होंगी। निगम अफसरों का कहना है कि आगामी निकाय चुनाव में सीटों का आरक्षण चक्रानुक्रम के मुताबिक होने की उम्मीद अधिक है। ऐसा होने से वह सीटें जो पिछले चुनाव में सामान्य सीट रहीं, उनके किसी न किसी वर्ग में आरक्षित होने की संभावना अधिक रहेगी। वहीं, विशेष सचिव डा.इंद्रमणि ने नगर निकायों को तयशुदा समय में रैपिड सर्वे का काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed