{"_id":"624c8327d8875a012f2e3a57","slug":"there-was-power-crisis-all-day-in-a-large-area-of-the-metropolis-jhansi-news-jhs218074482","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानगर के एक बड़े इलाके में सारा दिन रहा बिजली का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानगर के एक बड़े इलाके में सारा दिन रहा बिजली का संकट
विज्ञापन
झांसी। महानगर स्थित मेडिकल कॉलेज सब स्टेशन पर मेडिकल फीडर का केबल बक्सा खराब होने से शहर के कई इलाकों में बिजली का आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर को साढ़े बारह बजे गुल हुई बत्ती शाम को साढ़े चार बजे आई। इसी बीच प्रभावित इलाकों के लोग बिजली पानी को तरसते रहे। भीषण गर्मी में बिजली के संकट से हाहाकार मचा रहा। तकरीबन तीस हजार की आबादी प्रभावित रही।
महानगर स्थित मेडिकल कॉलेज फीडर का एक केेबल बाक्स दोपहर 12: 30 बजे खराब हो गया। इससे चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे फीडर से जुड़े बड़ा गेट बाहर स्थित मास्टर कॉलोनी, वर्मा कॉलोनी, अन्नपूर्णा कॉलोनी, तलैया श्मशान घाट के पीछे, आरा मशीन के पास, अमान का बगीचा, बिलैया का बाग, मद्रासी कॉलोनी, टीमरयाना, कोर्ट के किनारे आदि क्षेत्रों की बिजली गुल रही। बड़ागांव गेट बाहर के रहने वाले पंकज गुप्ता ने बताया कि इन क्षेत्रों मेें 30 हजार से भी ज्यादा लोग रहते हैं। दोपहर 12:30 बजे ठप हुई बिजली सायं 4:30 बजे बहाल हुई। इस दौरान भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, मुहल्लों के लोगों में देवेंद्र शर्मा, उपेंद्र, अशोक, संजय, कंचन, अशोक बुधोलिया, मुन्ना लाल वर्मा, प्रदीप, प्रभु दयाल, खेमराज, रामकिशोर, पिंकी, महादेव, विजय, प्रमोद, ममता, अभिषेक, रामबाबू संजय, जगदीश, नीतू तिवारी आदि का कहना है कि जब तक विधानसभा चुनाव चल रहे थे। तब तक पूरे दिन बिजली की आपूर्ति होती थी। लेकिन चुनाव संपन्न होने के बाद आए दिन मोहल्लों में बिजली बंद होने की समस्या बनी रहती है।
मेडिकल फीडर का केबल बक्सा खराब हो गया था। जिसको सही कराने के लिए आपूर्ति बंद की गई थी। केबल बाक्स बदलने के बाद आपूर्ति चालू कर दी गई है। - शैलेंद्र, जेई मेडिकल