फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There was a dispute over stopping him from talking to his sister-in-law

Jhansi News: साली से बात करने से रोकने को लेकर हुआ था विवाद

Sat, 02 Aug 2025 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute over stopping him from talking to his sister-in-law
फालोअप
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
झांसी/टोड़ी फतेहपुर। साली से बात करने पर मना करने से नाराज होकर प्रेमी ने उसके जीजा समेत पिता पर तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि, दोनों को ही गोली नहीं लगी। शुक्रवार को टोड़ी फतेहपुर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश भी दी।

थाना टोड़ी फतेहपुर के ककवारा गांव में बृहस्पतिवार रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। गोविंददास ने पुलिस को बताया कि शाम करीब 7:30 बजे वह अपने दरवाजे पर खड़ा था। उसी दौरान गांव का अमित कोरी अपने तीन दोस्तों के साथ पहुंचकर विवाद करने लगा। आरोपियों ने उसके ऊपर लाठी से हमला बोल दिया। आरोपी पुष्पेंद्र को तलाश रहे थे। शोर-शराबा सुनकर पुष्पेंद्र भी आ गया। आरोपियों ने उसे भी लाठी-डंडों से पीटा। तमंचा निकालकर फायर कर दिया। उसने बताया कि पुष्पेंद्र की साली से अमित फोन पर बात करता है। पुष्पेंद्र एतराज जताता था। कई बार इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो चुका। गोविंददास की तहरीर पर अमित समेत नई बस्ती निवासी जयहिंद, कटरा निवासी अवधेश एवं अल्याई निवासी पवन यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि पुष्पेंद्र की साली की शादी के बाद भी अमित फोन करता था। इस बात पर ही दोनों का विवाद था। गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed