{"_id":"68619c4001be1e34d50ed8ce","slug":"there-is-no-toilet-in-the-engine-for-women-loco-pilots-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-587614-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: महिला लोको पायलट के लिए इंजन में नहीं टॉयलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: महिला लोको पायलट के लिए इंजन में नहीं टॉयलेट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रेल इंजन में शौचालय न होने के कारण महिला लोको-पायलटों को अपनी ड्यूटी के दौरान काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दो रेलवे फेडरेशनों ने रेलवे बोर्ड के समक्ष यह मुद्दा उठाया है और महिला कर्मचारियों के लिए शौचालय सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
महिला लोको-पायलटों को इंजन में शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं के बिना लंबे समय तक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चुनौतीपूर्ण लगता है। हालांकि, महिला लोको पायलट की समस्या को लेकर रेलवे यूनियन को इस संबंध में पत्र तो लिखा पर महिला पायलट इससे संतुष्ट नहीं हैं। लोको पायलट यूनियन लंबे समय से ड्यूटी के दौरान महिलाओं के लिए रनिंग रूम, इंजन और सिग्नल के पास टॉयलेट की सुविधा के लिए मांग कर रही हैं।इसके अलावा, गर्भवती या बच्चे की देखभाल के लिए अनिवार्य रूप से छुट्टी के साथ मालगाड़ी को गंतव्य तक पहुंचाने के बाद लोको पायलट को मुख्यालय वापसी की सुविधा की मांग की जा रही है। महिला लोको पायलट की इस समस्या को लेकर ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे (मेन) ने हाल में इस संबंध में रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर अवगत कराया है। सुविधाएं न मिलने पर महिलाओं को जॉब कैटेगरी बदलकर दफ्तर में तैनाती देने की अपील की गई है।