फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Theft attempt in the deserted residence of ITI Principal

Jhansi News: आईटीआई प्रधानाचार्य के सूने आवास में चोरी का प्रयास

Wed, 07 Jun 2023 12:53 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 07 Jun 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Theft attempt in the deserted residence of ITI Principal
पड़ोसी के शोर मचाने पर चोर भागे, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में चोरी होने की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन चोर सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं। अभी पुलिस आईटीआई कॉलोनी निवासी अनुदेशक के आवास में चोरी करने वालों का सुराग भी नहीं लगा पाई थी कि चोरों ने आईटीआई के प्रधानाचार्य के सरकारी आवास में चोरी का प्रयास कर डाला। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य मानसिक भारती यहां स्थित अपने सरकारी आवास में निवास करते हैं। सोमवार को वह अपने एक मित्र के छोटे भाई की शादी में शामिल होने के लिए तालबेहट गए हुए थे। आवास के दरवाजे पर वह ताला लगाकर गए थे। रात्रि करीब ढाई बजे उनके पड़ोसी जोकि छत पर मौजूद थे उन्हें खटपट की आवाज सुनाई दी। उन्होंने छत पर देखा तो कुछ लोग प्रधानाचार्य के आवास के दरवाजे की कुंडी काटने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन

यह देखकर उन्होंने शोर मचा दिया तो कुंडी को काट रहे चोर भाग गए। इसकी सूचना पड़ोसी ने प्रधानाचार्य को मोबाइल फोन पर दी तो प्रधानाचार्य ने पुलिस को सूचना दी। आईटीआई प्रधानाचार्य के आवास में चोरी का प्रयास करने की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई प्रधानाचार्य के आवास में चोरों ने चोरी का प्रयास किया था। जिसमें वह सफल नहीं हो सके। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरी के मामलों का खुलासा कर दिया जाएगा।
अभय नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed