फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The young men who were having a drinking party pushed the police officers and ran away.

Jhansi News: दारू पार्टी कर रहे युवक पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागे

Fri, 26 Dec 2025 02:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
The young men who were having a drinking party pushed the police officers and ran away.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रेमनगर के कालीमाता मंदिर के पास एक मकान में जुआ खिलवाए जाने की सूचना पर पुलिस जा पहुंची। यहां दारू पार्टी चल रही थी। पुलिस को देख वहां खलबली मच गई। तीन युवक पुलिस कर्मियों को धक्का देकर मौके से भाग निकले जबकि दो को पुलिस पकड़कर थाने लाई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को वीरू परिहार के मकान में दारू पार्टी चल रही थी। पार्टी में शामिल युवक हंगामा कर रहे थे। किसी ने डायल-112 को जुआ होने की सूचना दे दी। थोड़ी देर में डायल-112 समेत प्रेमनगर थाने से पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख पार्टी में शामिल युवक भागने लगे। पुलिस ने वीरू एवं उसके भाई आशीष समेत एक अन्य युवक को पकड़ लिया। थाने लाने के दौरान तीनों आरोपी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भाग निकले। वहां हंगामा होने लगा। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसी राम पांडेय जा पहुंचे। पुलिस ने तलाश करके शिव कुमार अहिरवार एवं मंगल परिहार को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को थाने लाकर उनका चालान कर दिया गया। थाना प्रभारी के मुताबिक शेष आरोपियों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed