फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The wife who came in search of her husband created a ruckus at the house of a female employee.

Jhansi News: पति की तलाश में आई पत्नी ने महिला कर्मचारी के घर किया हंगामा

Tue, 27 Feb 2024 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
The wife who came in search of her husband created a ruckus at the house of a female employee.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सोमवार की सुबह फिरोजाबाद से झांसी पहुंची एक महिला ने पति पर अपने विभाग की एक महिला कर्मचारी के साथ झांसी में रहने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। वह पुलिस को साथ लेकर महिला कर्मचारी के घर पहुंच गई और तकरीबन पांच घंटे तक घर के बाहर जमी रही। महिला कर्मचारी के घर से बाहर न निकलने पर वह वापस लौट गई और पति की शिकायत महिला आयोग व सीपरी बाजार थाने में की।
फिरोजाबाद के सरजीवन नगर निवासी महिला रचना सिंह ने बताया कि उसकी शादी 22 अप्रैल 2018 को हुई थी। शुरुआत में सब ठीक रहा, परंतु इसके बाद उसके पति के झांसी में पोस्टिंग के दौरान संबंध विभाग की एक महिला कर्मचारी से बन गए थे। इसके बाद से उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। पति का झांसी से सिद्धार्थ नगर स्थानांतरण हो गया था। बावजूद, उसका झांसी में महिला कर्मचारी से मिलने आना जारी बना हुआ है। महिला ने बताया कि उसे जानकारी मिली है कि उसके पति झांसी में महिला कर्मचारी के घर पर मौजूद है। इस पर वह यहां पहुंच गई। यहां आकर उसने सूचना पुलिस को दी और पुलिस के साथ महिला कर्मचारी के घर पहुंच गई। दोनों के बीच तूतू-मैंमैं हुई, लेकिन इसके बाद महिला कर्मचारी घर के अंदर चली गई। महिला अपने बेटे व भाई के साथ महिला कर्मचारी के घर के बाहर लगभग पांच घंटे तक बैठी रही। लेकिन, वह घर से बाहर नहीं निकली। इसके बाद उसने पति की शिकायत सीपरी थाने और महिला आयोग से की।
विज्ञापन

सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला और उसके पति के बीच का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। उसके पति से बात हुई है वह सिद्धार्थ नगर में है। हालांकि, महिला की शिकायत पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed