फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The wife was beaten all night long like a Taliban...she was stripped naked and tied with a rope.

Jhansi News: तालिबानी की तरह पत्नी को रात भर पीटा था...नग्न कर रस्सी से बांध दिया था

Fri, 15 Sep 2023 11:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
The wife was beaten all night long like a Taliban...she was stripped naked and tied with a rope.
घटना के कुछ दिन बाद विवाहिता ने जहर खाकर दे दी जान, पत्नी के मोबाइल में अश्लील मेसेज पढ़कर गुस्सा था
विज्ञापन

मायके वालों ने पुलिस को बताई विवाहिता के मौत के पीछे की हकीकत
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। समथर में विवाहिता के जहर खाकर जान देने के मामले में मायके वालों ने पुलिस को अहम बातें बताई हैं। मायके वालों के मुताबिक उनका दामाद करीब दो साल से जेल में था। पिछले माह जेल से छूटकर वह बाहर आया। उसने पत्नी के मोबाइल पर कुछ अश्लील मेसेज पढ़ लिए। इससे नाराज होकर उसने पत्नी को नग्न करने के बाद रस्सी से बांधकर पूरी रात किसी तालिबानी की तरह पीटा था। इसके क्षुब्ध होकर विवाहिता ने बृहस्पतिवार को जहर खाकर जान दे दी।
समथर के बुडेरा घाट निवासी बलवान की पत्नी सीमा (25) की बृहस्पतिवार को जहर खा लेने से मौत हो गई थी। शुक्रवार को सीमा के पिता सियाराम झांसी पहुंचे। उनका कहना है कि सीमा की उन्होंने दूसरी शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद वर्ष 2021 में दुष्कर्म के आरोप में दामाद बलवान जेल चला गया। जेल से अगस्त माह में छूटकर वह घर लौटा। कुछ दिन पहले उसके हाथ में सीमा का मोबाइल आ गया। उसमें कुछ युवकों के अश्लील मेसेज पड़े थे। इसको लेकर पत्नी सीमा से उसका जमकर विवाद हुआ।
विज्ञापन

गुस्साए बलवान ने सीमा को नग्न करके पूरी रात रस्सियों से बांधकर रखा और कमरा बंद करके बेल्ट बरसाता रहा। पड़ोसियों के बीच-बचाव से किसी तरह सीमा उसके चंगुल से निकल सकी। मायके वालों ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की लेकिन, दोनों का क्लेश खत्म नहीं हुआ। सीमा ने फोन पर पिता सियाराम को यह सब बात बताई। बुधवार को भी सीमा ने बताया कि बलवान ने उसके साथ काफी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलवान जब बाहर चला गया तब परेशान होकर सीमा ने जहर निगल लिया। अपनी मौत से पहले भी सीमा ने अपने पिता को फोन करके खुद को बचा लेने की गुहार लगाई लेकिन, पिता का कहना है कि उसके पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, समथर थाना प्रभारी ललितेश नारायण का कहना है कि अभी तक मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed