{"_id":"684f19f839dacdce2407264a","slug":"the-weighing-scales-installed-in-the-new-galla-mandi-moth-are-faulty-farmers-are-worried-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-106560-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नवीन गल्ला मंडी मोठ में लगे धर्म कांटे खराब, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नवीन गल्ला मंडी मोठ में लगे धर्म कांटे खराब, किसान परेशान
विज्ञापन
मोंठ। नवीन गल्ला मंडी में किसानों की फसल तौलने के लिए लगाए गए धर्म कांटे पिछले कई माह से खराब पड़े हुए हैं। इससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी के बाहर समथर मार्ग पर स्थित निजी धर्म कांटे संचालक किसानों से ट्रैक्टरों की तोल कर अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं।
प्रतिदिन मंडी में सैकड़ों वाहनों से किसान अपनी उपज लेकर पहुंचते हैं, लेकिन तौल व्यवस्था सुचारु न होने के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मंडी परिसर में कुल दो कांटे हैं, जिनका उपयोग गेहूं, चना, सरसों और अन्य फसलों की तौल के लिए किया जाता है। लेकिन बीते कई माह से दोनों धर्म कांटे पूरी तरह से बंद पड़े हैं। मंडी प्रशासन को कई बार किसानों ने अवगत कराया लेकिन अभी तक दोनों कांटे सही नहीं हो सके। कई किसानों का कहना है कि समय पर तौल न होने से उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। कुछ व्यापारी इस स्थिति का फायदा उठाकर किसानों से कम कीमत पर उपज खरीदने की कोशिश भी कर रहे हैं।
मंडी सचिव अरविंद यादव ने बताया कि कांटे की मरम्मत का कार्य प्रारंभ है। कांटे सही कराये जा रहे हैं, जिससे किसानों के वाहनों एवं फसलों की तुलाई समय से हो सके।