फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The weather turned cold, Laddugopal was wearing a sweater

मौसम हुआ सर्द, स्वेटर पहन रहे लड्डूगोपाल

Thu, 25 Nov 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
The weather turned cold, Laddugopal was wearing a sweater
झांसी। कार्तिक पूर्णिमा के बाद से सुबह-शाम मौसम सर्द होने लगा है। घरों में श्रद्धालुओं ने भगवान लड्डू गोपाल को गर्म कपड़े पहनाना शुरू कर दिया है। उनका अभिषेक स्नान भी गुनगुने पानी से किया जा रहा है। मंदिरों में भी भगवान को रजाई सहित अन्य गर्म कपड़े ओढ़ाए जा रहे हैं। उन्हें प्रसाद में मैथी के पराठे, मेवा के लड्डू और खिचड़ी अर्पण किये जा रहे हैं।
विज्ञापन

महानगर में दीपावली के बाद मौसम में तेजी से परिवर्तन होने लगता है। कार्तिक पूर्णिमा के बाद से सर्द लहर चलने लगती है। ऐसे में भक्त अपने आराध्य को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाना शुरू कर देते हैं। गोपीनाथ मंदिर के महंत मार्तंड स्वामी के अनुसार भगवान की सेवा में पवित्र एवं निर्मल भाव प्रधान होता है। मंदिर में भगवान गोपीनाथ जी को कंबल उड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर, इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष बृजभूमि दास ने बताया कि मंदिर में भगवान के दिव्य विग्रह को ऊनी वस्त्र पहनाने के साथ ही उन्हें तिल और गुड़ के लड्डू का प्रसाद लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में विराजमान भगवान लड्डू गोपाल को गर्म कपड़ों में टोपी और मोजा पहना रहे हैं। साथ ही पूजा घर में सामान्य तापमान के लिए हीटर लगाये हैं।
अंजू अग्रवाल निवासी कैलाश रेजीडेंसी
सर्दी के कारण गुनगुने जल के साथ ही दूध और शहद से भगवान का अभिषेक स्नान करते हैं। देशी घी, गुड़ और मेवा से बने लड्डू भगवान को अर्पित करते हैं।
विनीता नैनवानी निवासी शहर
सुबह और शाम में सर्दी बढ़ गई है। भगवान को सर्दी न लगे। इसके लिये सभी श्रद्धालु अपने आराध्य देवता को गर्म कपड़े पहनाते हैं।
दीपाली मिशन कंपाउंड
मंदिरों में भगवान को गर्म कपड़े पहनाना शुरू हो गये है। उन्हें मेवा और गुड़ से बने लड्डू तथा केसर का दूध अर्पण किया जा रहा है।
वैशाली गोयल शहर
आज रहेगा गुरु पुष्प योग, नया कार्य करना रहेगा अति शुभ
गुरुवार को पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत योग रहेगा। चंद्रमा अपनी श्रेष्ठ राशि कर्क में होगा। इस बेहद शुभ मुहूर्त दिवस पर नई वस्तु की खरीदारी अति शुभ होगी। आचार्य शांतनु पांडेय के अनुसार पुष्य नक्षत्र गुरुवार को शाम 6:48 बजे रहेगा। गुरुवार का दिन किसी भी नये कार्य को प्रारंभ करने के लिए सर्वश्रेष्ठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed