{"_id":"629fa315bdea9f40071dd832","slug":"the-train-will-run-at-the-speed-of-120-km-between-bijrautha-to-lalitpur-jhansi-news-jhs2223651172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजरौठा से ललितपुर के बीच 120 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजरौठा से ललितपुर के बीच 120 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन
विज्ञापन
झांसी। झांसी मंडल के बिजरौठा से ललितपुर के बीच नई ब्रॉड गेज की तीसरी लाइन तैयार हो गई। इस लाइन के तैयार होने से करीब 29 किमी लंबे इस सेक्शन पर अब 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ाई जा सकेंगी। रेल अफसरों के मुताबिक धौलपुर से बीना के बीच पूरे रेल सेक्शन को ब्रॉड गेज की तीसरी लाइन से बदला जाना है। इस सेक्शन में काम पूरा होने से मुंबई, चेन्नई पूरी समेत दक्षिण भारत की ओर जाने का रास्ता कम समय में पूरा हो सकेगा।
रेलवे को मिशन गति के तहत ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाकर 160 किमी प्रति घंटे करनी है। इस मिशन को पूरा करने के लिए विभिन्न रेल खंडों के बीच तीसरी लाइन समेत सिग्नलिंग आदि के कार्य कराए जा रहे हैं। झांसी मंडल में धौलपुर से बीना के बीच करीब 320 किमी लंबे ट्रैक के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक सेक्शन के बीच यह काम चल रहा है। इनमें कई सेक्शन के काम पूरे हो चुके हैं जबकि डबरा-आतरी, ललितपुर-जाखलौन, बामतौर-मुरैना जैसे अन्य कई सेक्शन में काम अंतिम दौर में है।
कुछ समय पहले ही 29.541 किमी लंबे बिजरौठा से ललितपुर सेक्शन का काम भी पूरा हुआ है। यहां सिग्नल, गेट, ब्रिज प्वाइंट भी आधुनिक बनाए गए हैं। बिजरौठा, जखौरा, दलवारा एवं ललितपुर स्टेशन को इसके मुताबिक दुरुस्त किया गया है। अब इस सेक्शन पर 120 किमी की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाई जा सकेगी। ग्वालियर से बानमोर के बीच 19.01 किमी लंबा ट्रैक भी तैयार हो चुका। इस सेक्शन पर भी गाड़ियों की रफ्तार बढ़ गई है।
विज्ञापन
विभिन्न सेक्शन में यह काम तेजी से चल रहा है। यह काम वर्ष 2023 दिसंबर तक पूरा होना है। पूरे सेक्शन पर काम पूरा होने से गाड़ियों की रफ्तार बढ़ेगी।
-मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी