फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The time of school changed from the hot summer

तेज गर्मी से बदला स्कूलों का समय

Tue, 18 Apr 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Apr 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
The time of school changed from the hot summer
school - फोटो : demo
गर्मी के तेवर लगातार तल्खी पकड़ते जा रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी बढ़ने की वजह से जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय भी बदल दिया है। अब आठवीं तक के सभी स्कूल सुबह सात से दोपहर बारह बजे तक खुलेंगे। 
विज्ञापन

तापमान में बढ़ोत्तरी का क्रम लगातार जारी है। बीते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था, जो शनिवार को उछलकर 43.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुुंच गया था। जबकि, सोमवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय बदल दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी जय सिंह ने बताया कि मंगलवार से आठवीं तक के सभी स्कूल सुबह सात से दोपहर बारह बजे तक खुलेंगे। यह आदेश सरकारी और प्राइवेट सभी स्कूलों पर समान रूप से लागू रहेगा। उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मौसम वैज्ञानिक डा. मुकेश चंद्र ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। आसमान साफ रहेगा, जिससे चटख धूप खिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed