फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The time limit for registration of nursing home should be five years, proposal passed

Jhansi News: नर्सिंगहोम के पंजीकरण की समय सीमा पांच साल हो, प्रस्ताव पास

Mon, 11 Mar 2024 03:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
The time limit for registration of nursing home should be five years, proposal passed
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओरछा में हुई प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में पांच साल तक के लिए सीएमओ से अस्पताल का पंजीकरण और अग्निशमन विभाग की एनओसी मिले, इसका प्रस्ताव पास हुआ। डॉक्टरों ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई प्रदेश में यही नियम है। ऐसे में अब ये प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

बैठक में डॉक्टरों की सुरक्षा के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। कहा गया कि आए दिन नर्सिंगहोमों में चिकित्सकों, कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आती हैं। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त नियम बनने चाहिए। आयोजन सचिव डॉ. आरआर सिंह ने बताया कि पुराने नर्सिंगहोमों के संचालन में नियमों में ढील देने पर भी बात हुई। कहा गया कि नर्सिंगहोम में सिट बैक के लिए जगह और पार्किंग आदि न होने पर सख्ती न की जाए। इसके अलावा पीडियाट्रिक सर्जरी, पेट के रोगों, हार्ट सर्जरी समेत कई बीमारियों के मरीजों की आयुष्मान योजना के तहत इलाज के लिए शासन द्वारा दरें बढ़ाने की भी मांग उठी। कहा कि टीबी रोगियों का फॉलोअप निजी एजेंसी द्वारा किया जाता है। समय-समय पर एजेंसी बदल जाती है। ऐसे में इसके लिए नियमित संस्था का चयन होना चाहिए। आओ गांव चले कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होना चाहिए। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन 35 के तहत सरकार ने जिन 35 शहरों का चयन किया है, उसमें झांसी भी शामिल है। डॉ. शरद अग्रवाल ने कहा कि आईएमए के सदस्यता अभियान को गति देनी चाहिए। बैठक में डॉ. एमएम पालीवाल, डॉ. वीबी जिंदल, डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. डीएस गुप्ता, डॉ. प्रमोद गुप्ता, डॉ. बीके गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. अरुणा मिसुरिया, डॉ. मृदुला कत्याल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed