फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The suffocating breath from the pile of garbage, the water got contaminated

कूड़े के अंबार से घुट रही सांस, दूषित हो गया पानी

Fri, 21 Jan 2022 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
The suffocating breath from the pile of garbage, the water got contaminated
झांसी। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) की खुले में कूड़ा डंप करने की मनाही के बावजूद नगर निगम आबादी के बीचों-बीच कूड़ा डंप करने से बाज नहीं आ रहा। पंचवटी, बिजौली, लहर गिर्द समेत कई इलाकोें के हजारों लोग इससे परेशान हैं। कूड़ा डंप किए जाने के अलावा यहां निगम कर्मी अक्सर कूड़े के ढ़ेर में आग लगा देते हैं। एक जगह जमा होने से यह कूड़ा अब जमीन के अंदर के पानी को भी जहरीला बना रहा है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन में चुने जाने के बावजूद नगर निगम अभी तक कूड़ा निस्तारित करने के लिए कोई प्लांट नहीं तैयार नहीं सका। इस वजह से पूरे महानगर से रोजाना निकलने वाला करीब 250 मीट्रिक टन कूड़ा बाहरी इलाकों में डंप होता है। पंचवटी के पास नगर निगम ने बड़ा डपिंग ग्राउंड बना रखा है। पिछले एक दशक से अधिक समय से यहां कूड़ा डंप हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है अक्सर कर्मचारी रात में कूड़े में आग लगा देते हैं। इस वजह से हवा जहरीली हो जाती है। रात भर घुटन होती है। लोग सो नहीं पाते। हवा में पॉलीथिन के जलने की बदबू रहती है। कई वर्षों से कूड़ा डंप होने से अब भूमिगत जल भी दूषित होने लगा। तेल जैसा चिपचिपा पानी आता है। इसका कोई इस्तेमाल नहीं हो पाता। स्थानीय लोगों का कहना है कई बार शिकायत हुई लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम का कहना है नगर निगम इस तरह से कई वर्षों से जमा कूड़ा खत्म कराने की कवायद में जुटा है। जल्द ही यह समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

कई साल से कूड़ा यहां डंप किया जा रहा है। इसे खत्म करने की कई बार मांग की गई लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। इस वजह से यहां का भूमिगत पानी भी इस्तेमाल के लायक नहीं रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश शर्मा
कूड़े के ढेर में अक्सर आग लगा दी जाती है। सोना भी मुश्किल हो जाता है। इस वजह से पैदा हुई जहरीली हवा से कई लोग बीमार हो गए। कूड़े के ढेर खत्म किया जाना चाहिए।

बिट्टन देवी
कूड़ा घर से आसपास के सभी लोग परेशान हैं। इसे हटवाने की कई बार मांग की जा चुकी लेकिन, खत्म नहीं हुआ। इस वजह से भूमिगत पानी भी दूषित हो गया है।
सुनीता
हमेशा कूड़े के ढेर में आग लगा दी जाती है। इससे पूरे वातावरण में दुर्गंध फैल जाती है। न कूड़ा अड्डा खत्म हो रहा, न आग लगाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है।
अनिल कुमार
कूड़ा अड्डा खत्म करने की जरूरत है। कई साल से कूड़ा एकत्रित होने से भूमिगत पानी जहरीला हो गया। कई बार इसे हटाने की शिकायत की जा चुकी।
रमेश शर्मा
अकसर कूड़े में आग लगा दी जाती है। इससे बहुत परेशानी होती है। बच्चे भी इस वजह से रात में नहीं सो पाते हैं। कूड़े का ढेर अब हटाया जाना चाहिए।
सितारा देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed