फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The store was found to be full, so why were gloves and stitches ordered from patients?

Jhansi News: स्टोर भरा मिला, फिर मरीजों से क्यों मंगवाए गए ग्लव्स और टांके

Thu, 06 Aug 2026 02:33 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 06 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The store was found to be full, so why were gloves and stitches ordered from patients?
झांसी। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में ऑपरेशन से पहले मरीजों से ग्लव्स, मास्क और टांके तक बाहर से मंगाए जाने के खुलासे के बाद बुधवार को मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने तत्काल विभागाध्यक्ष और फार्मेसी इंचार्ज को आमने-सामने बैठाकर स्टोर में उपलब्ध सामग्री और मरीजों से खरीदारी कराने के कारणों पर जवाब-तलब किया। पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बुधवार के अंक में ‘हालात : ऑपरेशन से पहले बाहर से मंगवा रहे ग्लव्स, टांके’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर में उजागर किया गया था कि ऑपरेशन से पहले प्रसूताओं के परिजनों को दवाओं और सर्जिकल सामग्री की लंबी सूची थमा दी जाती है। आरोप है कि मरीजों को बाजार से महंगे दामों पर सामान खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है।
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद प्राचार्य ने विभागाध्यक्ष से पूरे मामले की जानकारी ली। बैठक में केंद्रीय स्टोर के प्रभारी भी मौजूद रहे। स्टोर में उपलब्ध सामग्री और मरीजों को बाहर से सामान लिखे जाने के बीच के विरोधाभास पर अधिकारियों ने जवाब मांगा। प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्ड ने खोली पोल, स्टोर में हजारों की संख्या में मिला सामान
जांच के दौरान केंद्रीय स्टोर का रिकॉर्ड ही कई सवाल खड़े करता नजर आया। बुधवार सुबह स्टोर में सर्जिकल ग्लव्स 34,102, कैप 36,530, मास्क 43,750, एक्जामिनेशन ग्लव्स 2,29,550 तथा टांके लगाने के चार प्रकार के धागे उपलब्ध मिले। पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद मरीजों से यही सामान बाहर से मंगवाए जाने पर अब सवाल उठ रहे हैं।



एसएनसीयू में बढ़ेंगे पांच बेड
झांसी। एसएनसीयू में बेड उपलब्ध न होने के कारण नवजात को दोबारा भर्ती न किए जाने के मामले के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सुविधा बढ़ाने का निर्णय लिया है। बुधवार को प्राचार्य ने विभागाध्यक्ष डॉ. जीएस चौधरी के साथ बैठक कर तत्काल पांच अतिरिक्त बेड बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में एसएनसीयू की क्षमता बढ़ाकर 15 बेड कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed