फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The speed of trains deteriorated, 19 thousand passengers got their tickets canceled in two days

Jhansi News: ट्रेनों की बिगड़ी चाल, दो दिन में 19 हजार यात्रियों ने रद्द कराए टिकट

Mon, 06 May 2024 03:49 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 06 May 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
The speed of trains deteriorated, 19 thousand passengers got their tickets canceled in two days
झांसी। रेलवे के विकास कार्यों ने ट्रेनों की चाल बिगाड़ दी है। रविवार को 24 से अधिक ट्रेनें पांच से 21 घंटे तक की देरी से झांसी आईं। वहीं ट्रेनों के लगातार लेट आने के चलते दो दिन में 19 हजार यात्रियों ने टिकट रद्द कराए हैं। रविवार को ट्रेनों के देरी से आने के चलते रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

रविवार को पुणे स्पेशल एक्सप्रेस 21 घंटे, कुशीनगर एक्सप्रेस 17 घंटे, लोकमान्य तिलक-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस 13 घंटे, लोकमान्य तिलक-सीतापुर एक्सप्रेस 12 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 10 घंटे, राप्तीसागर एक्सप्रेस 9 घंटे, निजामुद्दीन स्पेशल एक्सप्रेस 9 घंटे, सचखंड एक्सप्रेस 9 घंटे, हीराकुंड एक्सप्रेस 8 घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस 7 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 7 घंटे, मुंबई स्पेशल एक्सप्रेस 7 घंटे, लखनऊ-झांसी अनारक्षित 7 घंटे, हैदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस 6 घंटे, अंडमान एक्सप्रेस 5 घंटे, उत्कल एक्सप्रेस 5 घंटे, छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति 5 घंटे, हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल 5 घंटे, हिमसागर एक्सप्रेस 5 घंटे और लोकमान्य तिलक स्पेशल एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से झांसी पहुंची। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कई मंडलों में इंटरलॉकिंग कार्य और रेल संरक्षा के कार्य किए जा रहे हैं। इसके चलते ट्रेनों को सुरक्षित गति से चलाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed