फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The sound of classical music and Sanjo Baghel's bhajans enthralled the audience

Jhansi News: शास्त्रीय संगीत की झंकार व संजो बघेल के भजन ने बांधा समा

Thu, 13 Mar 2025 11:53 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The sound of classical music and Sanjo Baghel's bhajans enthralled the audience
एरच। होली महोत्सव में शास्त्रीय संगीत की झंकार एवं संजो बघेल की गीतों की गूंज रही। भोला नहीं माने और ब्रज में होली खेल रहे गिरधारी पर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन

होली महोत्सव में शास्त्रीय गायन एवं शिव शक्ति देवी जागरण ग्रुप जबलपुर संजो बघेल के कमली वाला मेरा यार तू बड़ा दिलदार एवं भोला नहीं माने की प्रस्तुति से श्रोता खूब झूमे। उन्होंने भक्त प्रहलाद की गाथा पर रचियत आल्हा के गायन की प्रस्तुति के साथ ब्रज की होली की प्रस्तुति दी। साथ ही चंद्र कुशवाहा की टीम द्वारा शासत्रीय गायन की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा रमेश पाल दल द्वारा दीवारी लाेक नृत्य की प्रस्तुति ने सभी का मनमोहा। इसके साथ ही बुंदेली व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दो दर्जन महिलाओं ने भाग लेकर बुंदेली व्यंजन को तैयार किया। गायिका संजो बघेल ने व्यंजन को चखा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा, विधायक जवाहर लाल राजपूत ने नृसिंह भगवान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि एरच वह धरा है, जहां पर तीन देवताओं ने अवतार लिया है। इस नगर का सर्वांगीण विकास जरूरी है। इस अवसर पर संत उमेशदत्त शांडिल्य, सतीश चंद्र चौरसिया, सुभाष पिडारी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति शर्मा, ब्लाॅक प्रमुख बामौर चंद्रभान अहिरवार, भक्त प्रहलाद जनकल्याण संस्था के अध्यक्ष अमित चौरसिया, सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन ओंमकार सिंह, पुष्पेंद्र दुबे, महेश यादव, चंद्रकांत पाठक, बृजेंद्र सिंह सेंगर, अरूण सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 युवाओं ने किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में 17 युवाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें राहुल कुशवाहा, बृजेंद्र सिंह सेंगर, गौरव रत्नाकर, महेश यादव, शिवम चौरसिया, सुधीर कुमार, संदीप नामदेव, मयंक चौरसिया, अमन गुप्ता, सुमित पाटकार, महेशचंद्र कुशवाहा, शैलेंद्र, सोभित उदैनियां, आदित्य गुप्ता, आयुष गोस्वामी, मुकेश जोगी, लखन लाल शामिल रहे। चिकित्सीय टीम में डाॅक्टर प्रतिभा राजपूत, सौरभ गुप्ता, राघवेंद्र चंदेल, गौरव गुप्ता, हरित प्रभा, महेंद्र प्रताप, वैशाली गुप्ता, दशरथ कुमार, बबलेश कुमार, अमित परिहार को सम्मानित किया।


महोत्सव का आज होगा समापन

एरच। होली एरच महोत्सव में 14 मार्च शुक्रवार को क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा फाग गायन और होली मिलन समारोह का आयोजन रखा गया। दोपहर 12 बजे से आयोजन किया जाएगा। इसके बाद महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed