फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The schemes launched by the BJP in Bundelkhand, the public stamped it.

भाजपा ने बुंदेलखंड में जो योजनाएं चलाईं, जनता ने उस पर मुहर लगाई

Thu, 10 Mar 2022 09:07 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 09:07 PM IST
विज्ञापन
The schemes launched by the BJP in Bundelkhand, the public stamped it.
झांसी। बुंदेलखंड की योजनाओं को भुनाने में भाजपा कामयाब हो गई है। बीजेपी ने डिफेंस कॉरिडोर, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, पेयजल योजना के नाम पर वोट मांगे थे। हर रैली, जनसभा, रोड शो में बेहतर कानून-व्यवस्था का हवाला देकर अपने पक्ष में मतदान की अपील की थी। अब जनता ने भी इस सब मुद्दों पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में लंबे समय से सबसे बड़ी समस्या पेयजल और अन्न पशुओं को लेकर रही है। 2017 में राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद यहां पर हर घर जल योजना शुरू की गई। इसके तहत घर-घर तक पाइप लाइन के जरिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का काम तेजी से चल रहा है। वहीं, बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर जैसा बड़ा प्रोजेक्ट भी भाजपा लेकर आई। इससे यहां पर युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद जगी है। वहीं, बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे देकर भी भाजपा ने यहां पर आवागमन को सुलभ बनाने का प्रयास किया है। इसके अलावा गोशाला बनवाकर अन्ना पशुओं की समस्याओं को कम करने की कोशिश की। हालांकि, इस पर अभी और काम होना है। मगर बुंदेलखंड की जनता ने भाजपा के कामों पर मुहर लगा दी। ऐसे में यहां की 19 में से 16 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

मुफ्त राशन पर भी मिला समर्थन
कोरोना काल में विषय परिस्थितियां आने के बाद भाजपा ने मुफ्त राशन देने की योजना शुरू की। लगभग दो सालों से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्र में बीजेपी को अपार जनसमर्थन मिलने की ये भी एक वजह मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed