फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The rustle of the developments in the capital city

शहर में भी रही राजधानी के घटनाक्रम की सरसराहट

Tue, 25 Oct 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
The rustle of the developments in the capital city
samajwadi party news - फोटो : demo
मुलायम परिवार में जारी कलह पर सोमवार को सभी की निगाहें टिकी रहीं। लोग टीवी व सोशल मीडिया पर दिन भर टिकटिकी लगाए रहे। सपा के स्थानीय नेता लखनऊ में डेरा डाले रहे। जबकि, कार्यकर्ता कयासबाजी में जुटे रहे। हालांकि, खेमेबाजी पर बोलने से सभी बचते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को समाजवादी कुनबे की कलह चरम पर रही। लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उनके चाचा शिवपाल सिंह के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई, तो पार्टी कार्यालय के बाहर दोनों के समर्थकों के बीच मारपीट तक हो गई। राजधानी में हुए इस घटनाक्रम की सरसराहट शहर में भी महसूस की गई। सरकारी दफ्तर हों या बाजार, सभी जगह समाजवादी परिवार के घटनाक्रम की चर्चाएं जोरों पर रहीं। लोग टीवी पर पल - पल की जानकारी जुटाते रहे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर मेसेज घनघनाते रहे। इस सबसे के बीच सपा के ज्यादातर नेता व कार्यकर्ता मौन साधे रहे। वह अखिलेश या शिवपाल में से किसी के भी पक्ष में बोलने से बचते रहे।  
विज्ञापन


जनता का विश्वास सिर्फ अखिलेश में
झांसी। सपा के राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नब्बे फीसदी लोग मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ खड़े हुए हैं। वह अपने कार्यकाल की उपलब्धियों के चलते पार्टी का चेहरा बन गए हैं। प्रदेश की जनता भी अखिलेश के साथ है। पार्टी मुखिया मुलायम सिंह के प्रयासों से सोमवार की शाम तक स्थितियां सामान्य हो गई हैं। अब अखिलेश अपनी टीम के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर वह टिकटों में बदलाव भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि हालिया घटनाक्रम से हुए नुकसान की भरपाई के लिए अब पार्टी तेजी से चुनाव अभियान में जुटेगी। सभी एकजुटता के साथ पार्टी को आगे ले जाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed