फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The RPF handed over a bag containing Rs 1.5 lakh to the passenger; he got off at Mathura to get water and missed the train.

Jhansi News: डेढ़ लाख रुपये भरा बैग आरपीएफ ने यात्री को सौंपा, पानी लेने मथुरा में उतरा यात्री तो छूट गई ट्रेन

Sun, 23 Nov 2025 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
The RPF handed over a bag containing Rs 1.5 lakh to the passenger; he got off at Mathura to get water and missed the train.

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। चंडीगढ़ एक्सप्रेस से झांसी आ रहे यात्री की मथुरा में ट्रेन छूट गई, जबकि बैग कोच में रह गया। बैग में डेढ़ लाख की नगदी व अन्य सामान रखा था। आरपीएफ ने बैग बरामद कर यात्री के रिश्तेदार के सुपुर्द कर दिया।


कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एस-2 कोच में सवार जालौन जिले के गांव खटोली थाना कैलिया निवासी गौरव प्रजापति चंडीगढ़ से झांसी के लिए यात्रा कर रहा था। गौरव मथुरा स्टेशन पर पानी पीने के लिए उतरा, इसी बीच ट्रेन रवाना हो गई। यात्री ने इसकी सूचना हेल्प लाइन पर देते हुए बताया कि उसका ट्रॉली बैग कोच में छूट गया। झांसी पहुंची ट्रेन में आरपीएफ स्टॉफ पहुंचा और बैग को कब्जे में ले लिया। आरपीएफ थाने पहुंचे गौरव के रिश्तेदार राम नरेश ने बताया कि गौरव उसका साला है और उसी ने फोन पर बैग झांसी आरपीएफ थाने में होने की सूचना दी। आरपीएफ ने आवश्यक कार्रवाई के बाद बैग यात्री के जीजा के सुपुर्द कर दिया। आरपीएफ प्रभारी बिरजेंद्र कुमार ने बताया कि बैग में डेढ़ लाख की नगदी व कपड़े सहित अन्य सामान रखा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed