फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The roof of the school verandah collapsed in the rain, a major accident was averted

Jhansi News: बारिश में गिरी स्कूल के बरामदे की छत, बड़ा हादसा होने से बचा

Thu, 10 Jul 2025 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The roof of the school verandah collapsed in the rain, a major accident was averted

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। सैंयर गेट के प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय के बरामदे की छत मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि छत रात में गिरी, जब स्कूल में न तो कोई विद्यार्थी था, न स्टाफ। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।



सैंयर गेट स्कूल में कक्षा एक से पांच तक के 55 विद्यार्थी पढ़ते हैं। इस स्कूल की इमारत काफी पुरानी है। बताया गया कि करीब डेढ़ साल पहले नगर निगम की ओर से ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूल में रंगाई-पुताई और टाइल्स लगाने का काम किया गया था। छत की वाटर प्रूफिंग भी हुई थी। मानसूनी सीजन में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। मंगलवार को भी शाम छह बजे से झांसी में झमाझम बारिश हुई थी। करीब एक घंटे तक पानी गिरा। बारिश के चलते रात में सैंयर गेट के प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय के बरामदे की छत भी गिर गई।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य मंजू अग्रवाल का कहना है कि कुछ दिनों से बरामदे की छत पर दरारें आ गई थीं। इसकी सूचना भी विभाग को दे दी थी। बच्चों को भी बरामदे में नहीं जाने दिया जा रहा था। बुधवार को सुबह जब स्टाफ स्कूल में आया, तब छत गिरने की जानकारी हुई। स्थानीय पार्षद प्रियंका साहू को भी मलबा हटवाने के लिए सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed