फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The road outside Unnao Gate has been in a bad condition for years, and the drain is also choked.

Jhansi News: सालों से बदहाल उनाव गेट बाहर का मार्ग, नाला भी चोक

Sat, 06 Dec 2025 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The road outside Unnao Gate has been in a bad condition for years, and the drain is also choked.
झांसी। वार्ड 30 अलीगोल प्रथम में उनाव गेट बाहर से पंचवटी और मुक्तिधाम जाने वाली सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। दिनभर उड़ती धूल से लोग सांस के मरीज भी बन रहे हैं। यहां नाला चोक होने से बारिश में सड़क पर गंदा पानी भर जाता है। पार्क भी बदहाल है।
विज्ञापन

इस वार्ड की आबादी करीब 18 हजार है। यहां उनाव गेट, भांडेरी गेट बाहर, सूजे खां खिड़की बाहर, एकता कॉलोनी, शिव परिवार, जेडीए की पीताम्बरा नगर कॉलोनी आदि प्रमुख क्षेत्रों में शामिल है। इस वार्ड के प्रमुख मार्गों में उनाव गेट बाहर से मुक्तिधाम जाने वाला रास्ता है। यहां से रोज हजारों लोग आते-जाते हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि करीब पांच साल से ये मार्ग नहीं बना है। रही सही कसर जल निगम की ओर से पाइप लाइन डलने के बाद पूरी हो गई। इसकी सही से मरम्मत नहीं कराने से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके अलावा वार्ड की कई और गलियों में भी पाइप लाइन डलने के बाद सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। यहां पीताम्बरा कॉलोनी के पार्क का भी हाल बुरा है। ये शराबियों का अड्डा बन गया है। बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। बच्चों के झूलने के लिए झूला तक नहीं है।
विज्ञापन



ये बोले क्षेत्रवासी
.....................
उनाव गेट बाहर से पंचवटी जाने वाले मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। पांच साल से इस सड़क की ऐसी स्थिति रहती है। नगर निगम सुध ही नहीं ले रहा। - देवीदास।
विज्ञापन
विज्ञापन



उनाव गेट बाहर की जर्जर सड़क से दिनभर धूल उड़ती रहती है। इससे मेरे भाई को सांस की बीमारी हो गई है। उसका इलाज चल रहा है। - गौरव साहू।


अशोक नगर कॉलोनी के सामने से नाला गुजरा है। सफाई न होने से गंदगी जम गई है। बारिश में नाले का पानी सड़क पर बहता है। ड्रेन कवर भी टूटे पड़े हैं। - बाबूलाल।


वर्जन..
वार्ड 30 के जो भी प्रस्ताव हैं, उन पर कार्य कराया जाएगा। काफी काम यहां कराया भी जा चुका है। सभी वार्डों में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। - बिहारी लाल आर्य, महापौर।



ढाई साल में पूरे वार्ड में नगर निगम ने सिर्फ 800 मीटर सड़क डलवाई है। जबकि, पांच किलोमीटर की सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव नगर निगम में दे रखा है। उनाव गेट बाहर से पंचवटी और मुक्तिधाम जाने वाली सड़कों का निर्माण बहुत जरूरी है। इन मार्गों से रोजाना गुजरने वाले हजारों लोगों को बहुत परेशानी होती है। - रामकुमारी वीरेंद्र यादव, पार्षद, वार्ड-30।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed