फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The road dug for laying the gas pipeline was not built even after four months

गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क चार माह बाद भी नहीं बनी

Tue, 28 Dec 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
The road dug for laying the gas pipeline was not built even after four months
झांसी। नंदनपुरा स्थित रस बहार कॉलोनी में चार महीने पहले गैस पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। लोगों का गली से निकलना तक मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

नंदनपुरा क्षेत्र में स्थित रस बहार कॉलोनी में चार महीने पहले एक कंपनी ने गैस पाइप लाइन डालने के लिए आरसीसी सड़क (सीमेंट) को खोदा था, लेकिन काम पूरा होने के बाद सड़क को दोबारा नहीं बनाया। सिर्फ गड्ढे में मिट्टी डालकर उसे सीमेंट के टूटे टुकड़ों से ढक दिया गया। सड़क के दोबारा न बनने से यहां के लोग बेहद परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क पर जानवर जो गंदगी फैला देते हैं वह साफ नहीं हो पा रही है। बदबू से बुरा हाल रहता है।
विमलेश शर्मा।
कंपनी के लोग पाइप लाइन डालने के बाद गड्ढा बंद करने की सिर्फ औपचारिकता कर गए।
रुचि।
घर से बाहर चार पहिया गाड़ी निकालने में बहुत दिक्कत होती है। कई बार गाड़ी में खरोचे आ चुकीं हैं।
सरोज पाठक।
सड़क ऊबड़ खाबड़ होने के कारण नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी झाडू़ ठीक से नहीं लगा पाते हैं।
निशा सोनी।
मुहल्ले के लोग कई बार कंपनी ऑफिस जाकर सड़क को दुरुस्त करने का आग्रह कर चुके हैं। लेकिन कुछ नहीं हुआ।
रिया।
सबसे ज्यादा बुजुर्गों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। कई बुजुर्ग गिरकर चुटहिल हो चुके हैं।
मनीष गुप्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed