{"_id":"6765d38dac5e953be708809c","slug":"the-responsibility-of-entire-education-rests-on-the-shoulders-of-half-the-teachers-52-percent-posts-in-government-secondary-schools-are-vacant-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-457654-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आधे शिक्षकों के कंधों पर पूरी पढ़ाई की जिम्मेदारी, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 52 फीसदी पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आधे शिक्षकों के कंधों पर पूरी पढ़ाई की जिम्मेदारी, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 52 फीसदी पद खाली
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जनपद में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 52 फीसदी पद खाली चल रहे हैं। कई जगहों पर नजदीकी विद्यालय के शिक्षक को संबद्ध किया गया है। शिक्षकों की कमी का मुद्दा हाल ही में विधानसभा में भी उठ चुका है।
जनपद में 35 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें 15 इंटर कॉलेज और 20 हाईस्कूल शामिल हैं। इन विद्यालयों में 513 पद सृजित हैं। मौजूदा समय में 244 पदों पर शिक्षकों की तैनाती है। जबकि, 269 पद रिक्त चल रहे हैं। बताया गया कि अंतिम बार 2022 में शिक्षकों की तैनाती हुई थी। तब जिले में 18 शिक्षकों की तैनाती हुई थी। विद्यालयों में पठन-पाठन सुचारू रखने के लिए विद्यालयों में रिक्त पदों पर अन्य नजदीकी विद्यालय के शिक्षकों को संबद्ध किया गया है। शिक्षक अभिभावक संघ निधि से मानदेय पर शिक्षकों को नियुक्त कर शिक्षण कार्य कराया जा रहा है।
वहीं, शिक्षकों की नियुक्ति का मुद्दा गरौठा विधायक जवाहर राजपूत भी मंगलवार को विधानसभा में उठा चुके हैं। उन्होंने मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा मंत्री से पूछा था कि गरौठा विधानसभा क्षेत्र के राजकीय स्कूलों, इंटर कॉलेजों में विज्ञान और गणित विषयों के अध्यापकों की नियुक्ति सरकार करेगी।
विज्ञापन
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने कहा कि गरौठा विधानसभा क्षेत्र में 10 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में गणित और विज्ञान विषय के 43 पदों के सापेक्ष 14 शिक्षक कार्यरत हैं। शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए यूपी लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा गया है। आयोग की संस्तुति मिलने के बाद रिक्त पदों को भरा जाएगा। वहीं, डीआईओएस रती वर्मा का कहना है कि लगातार शिक्षकों की नियुक्ति हो रही है।
किस विद्यालय में कितने शिक्षक कम
राजकीय हाईस्कूल रेवन में दो, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज में चार, राजकीय अभिनव विद्यालय कुरैठा में चार शिक्षकों के पद रिक्त हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुरसराय में पांच, अहरौरा में पांच, बुढ़पुरा में चार, करगुवां खुर्द में पांच, वीरा में तीन और पंडित दीनदयाल राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पिपरा चिरगांव में चार शिक्षकों की कमी है। राजकीय इंटर कॉलेज सकरार में आठ, समथर में 10, रक्सा में छह, कटेरा में नौ, शाहजहांपुर में सात, अभिवन विद्यालय कुरैठा में आठ, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरुआसागर में सात, रानीपुर में नौ शिक्षकों की कमी है। इसके अलावा भी कई विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त हैं।
शिक्षक विहीन है राजकीय हाईस्कूल खडौरा
राजकीय हाईस्कूल खडौरा, गुरसराय शिक्षक विहीन है। यहां पर हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत और कला विषय में शिक्षक के एक-एक पद सृजित हैं। किसी भी विषय में शिक्षक की तैनाती नहीं है।