{"_id":"67cb4de94aed2c56a20a46cc","slug":"the-recovered-silver-turned-out-to-be-54-percent-pure-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-508846-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बरामद की गई चांदी निकली 54 प्रतिशत शुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बरामद की गई चांदी निकली 54 प्रतिशत शुद्ध
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे ने बुधवार को समता एक्सप्रेस के जनरल कोच से आगरा ले जाई जा रहीं 90 किलो चांदी की सिल्लियां और पांच किलो चांदी की पायलें जब्त की थीं। इनको जांच के लिए लैब भेजा गया था। जांच में चांदी 54 प्रतिशत शुद्ध पाई गई।
46 प्रतिशत अन्य धातुएं थीं। विभाग अब शुद्ध चांदी पर जीएसटी वसूलने की तैयारी कर रहा है। चांदी को नागपुर से आगरा ले जा रहे आरोपी राहुल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस वक्त उक्त चांदी की कीमत एक करोड़ रुपये आंकी जा रही थी। इस संबंध में जीएसटी डीसी पुनीत अग्निहोत्री ने बताया कि जब्त चांदी में से 42.7 किलो चांदी ही शुद्ध पाई गई। अब विभाग शुद्ध चांदी पर जीएसटी वसूलने की तैयारी कर रहा है। रेलवे पुलिस भी अभी तक पकड़े गए आरोपी से चांदी के मालिक का नाम तक नहीं जान पाई है। संवाद