फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The player said... got the gift of Diwali

खिलाड़ी बोले...मिल गया दीपावली का तोहफा

Sun, 31 Oct 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
The player said... got the gift of Diwali
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित हॉकी चैंपियनशिप में फाइनल मुकाबला जीतने के बाद मध्य प्रदेश टीम के खिलाड़ियों ने कहा की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के लिए खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की है। चैंपियनशिप जीतने पर हम सभी को दीपावली का तोहफा मिल गया है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए हमेशा ही संजीदा रहीं हूं। जिसके चलते टीम का हर खिलाड़ी पूरी तरह से फिट और स्वस्थ्य है।
डॉ. सृष्टि साहू, फिजियोथेरपिस्ट
चैंपियनशिप में जीत हासिल करने के लिए खिलाड़ियों को दिन रात अभ्यास कराया गया है। नियमित अभ्यास के कारण ही ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।
वंदना उईके, कोच, मध्य प्रदेश
चैंपियनशिप को जीतने के लिए सभी खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है। बाद पहली बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीत हासिल की है। बेहद खुशी हो रही है।
एश्वर्या, खिलाड़ी, मध्य प्रदेश
चैंपियनशिप को जीतने के लिए लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन तरीके से अभ्यास किया है। आज सभी खिलाड़ियों को मेहनत का फल मिल गया है।
नवदीप कौर, खिलाड़ी, मध्य प्रदेश
प्रदेश की टीम की जीत कोच और खिलाड़ियों की मेहनत का नतीजा है। चैंपियनशिप जीतने पर सभी खिलाड़ियों को दीपावली पर्व का तोहफा मिल गया है।
प्रतिमा, खिलाड़ी, मध्य प्रदेश
यह जीत हर खिलाड़ी के लिए एतिहासिक जीत है। पहली बार सीनियर प्रतियोगिता में जीत हासिल की है। आज सभी खिलाड़ियों के लिए दीपावली का दिन है।
उपासना, खिलाड़ी, मध्य प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed