फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The pickup carrying illegal felling wood was kept standing for two days in the range, action thereafter

Jhansi News: अवैध कटान की लकड़ी ले जाती पिकअप को दो दिन तक खड़ा रखा रेंज में इसके बाद की कार्रवाई

Fri, 25 Aug 2023 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
The pickup carrying illegal felling wood was kept standing for two days in the range, action thereafter
ललितपुर। विगत दिवस गौना रेंज में एक पिकअप को अवैध खैर की लकड़ी पकड़ना वन विभाग ने दिखाया, जबकि इस वाहन को दो दिन पूर्व में पकड़ लिया था, इसके लिए वाहन व मालस्वामी से रफादफा करने की चर्चा हो रही थी, जब बात बनती न दिखाई दी, रेंज कर्मचारियों ने उक्त वाहन को सीज कर दिया। प्रभागीय निदेशक किसी कार्रवाई के 24 घंटे के अंदर मामला दर्ज करने का नियम बता रहे हैं। इससे गौना रेंज की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

गौना रेंज मध्य-प्रदेश से सटा हुआ है, साथ ही रेंज कार्यालय के सामने से ही हाईवे गुजरता है, इससे बिना रेंज कार्यालय के इजाजत के कोई अवैध वाहन नहीं गुजर सकता है। सिर्फ उन्हीं वाहनों को निकलने की अनुमति होती है, जिन वाहनों रेंज कार्यालय तैनात अधिकारी कर्मचारी अनुमति दे देते हैं, फिर चाहे वह अवैध माल ले जा रहे हों या फिर वैध माल से लदा वाहन मध्य प्रदेश जा रहा हो। विगत दो दिन पूर्व गौना रेंज से खैर की लकड़ी से लदी एक पिकअप बिना किसी प्रपत्र के रेंज कार्यालय में तैनात कर्मचारियों से मिले बिना वहां से गुजर रही थी। फिर क्या था, रेंज कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने पिकअप को धरदबाेचा इसके बाद दो दिनों तक कार्यवाही नहीं गई। जब सामने तरफ से कोई जोरदार पैरवी नहीं हुई, तो उन्होंने केस काट दिया। शहर में यह चर्चा आम बनी हुई है।
विज्ञापन


कोई वाहन पकड़कर आता है तो कार्रवाई व लिखापढ़ी करने में करीब 24 घंटे का समय लग जाता है। इस केस में भी कुछ ऐसा ही हुआ होगा।
गौतम सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed