फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The operator of the vehicle washing center committed suicide

वाहन धुलाई सेंटर के संचालक ने की आत्महत्या

Sat, 14 Aug 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
The operator of the vehicle washing center committed suicide
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में वाहन धुलाई सेंटर का संचालन करने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। उसके पास से कोई सुइसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सीपरी बाजार के मसीहागंज निवासी मुन्नालाल का पुत्र जयदेव (28) घर के पास ही गाड़ियों की धुलाई का सेंटर संचालित करता था। एक साल पहले उसकी शादी टीकमगढ़ के ग्राम पुनावली की युवती से हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ घर में ही परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रहता था। एक दिन पहले ही रक्षाबंधन मनाने के लिए उसकी पत्नी मायके गई थी। बृहस्पतिवार शाम को जयदेव घर में अकेला था। इसी दरम्यान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के आत्महत्या करने की वजह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। सुइसाइड नोट भी नहीं मिला और परिजन भी कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed