फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The occupation of Laxmi Tal will be marked in a week

एक हफ्ते के अंदर चिन्ह्ति होंगे लक्ष्मी ताल पर हुए अवैध कब्जे

Wed, 11 Aug 2021 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
The occupation of Laxmi Tal will be marked in a week
झांसी। लक्ष्मी ताल से अवैध निर्माण खत्म करने के लिए एनजीटी के निर्देश पर बनी निगरानी कमेटी की पहली बैठक मंगलवार को नगर निगम में हुई। कमेटी ने एक हफ्ते के भीतर ताल पर हुए अवैध निर्माण चिह्नित कराने के निर्देश दिए। चिह्नित अवैध निर्माणकर्ताओं को तत्काल नोटिस दिए जाने के साथ ही उनको जवाब देने के लिए सिर्फ एक सप्ताह का ही मौका दिया जाएगा। इसके बाद अवैध निर्माण खत्म करने के लिए जेडीए कार्रवाई शुरू करेगा।
विज्ञापन

लक्ष्मी ताल की दुर्दशा का मामला एनजीटी (राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण) तक पहुंचा था। एनजीटी ने ऐतिहासिक ताल की दुर्दशा पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर आयुक्त की अध्यक्षता में छह सदस्यीय कमेटी बनाई गई। इस कमेटी की पहली बैठक मंगलवार नगर आयुक्त अवनीश राय की अध्यक्षता में हुई। कमेटी सदस्यों ने विस्तार से लक्ष्मी ताल की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। कमेटी के सामने लक्ष्मी ताल से संबंधित दस्तावेज पेश किए गए। राजस्व अभिलेखों के मुताबिक तालाब का कुल क्षेत्रफल 33.068 अथवा 82.22 एकड़ है। कमेटी ने मौके पर इस भूमि को सत्यापन कराने का निर्णय लिया। भूमि की पैमाइश 13 अगस्त शुरू होगी। राजस्व टीम को एक सप्ताह का समय दिया गया है। इस दौरान अवैध कब्जे चिह्नित किए जाने के साथ ही ताल की बाउंड्रीवाल भी तय होगी। जेडीए वीसी सर्वेश दीक्षित ने बताया लक्ष्मी ताल एवं नारायण बाग से लगी जमीन पर महायोजना के विपरीत निर्माण कराए गए हैं। यह निर्माण भी चिह्नित किए जाएंगे। कमेटी ने इसमें मिलने वाले गंदे नालों को रोकने की योजना भी तैयार करने को कहा है। बैठक में अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, अपर जिलाधिकारी राम अक्षयवर चौहान, निरंजन शर्मा क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी, नायब तहसीदार देवेंद्र प्रताप, प्रभारी संपति कर्नल एनएन वाजपेयी, आरसी श्रीवास्तव समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed