फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The next day after the husband's suicide, the wife also consumed poison

Jhansi News: पति की आत्महत्या के अगले दिन पत्नी ने भी खाया जहर

Fri, 23 May 2025 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
The next day after the husband's suicide, the wife also consumed poison

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शराब पीने को लेकर हुए विवाद में मंगलवार को पति ने फंंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। बुधवार को उसकी अंत्येष्टि करके परिजन घर लौटे ही थे, तभी पत्नी ने जहर खा लिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बुधवार शाम उसकी भी मौत हो गई। दंपती के मासूम तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजन ने बताया कि शिवपुरी (मध्य प्रदेश) के करेरा थानांतर्गत गांव गणेशपुर निवासी अनंत सिंह कुशवाहा (42) मजदूरी पर ईंट बनाने का काम करते थे। महिला के देवर छोटू कुशवाहा ने बताया कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। अनंत सिंह की शराब पीने की लत की वजह से पत्नी सावित्री (35) से आए दिन विवाद होता था। मंगलवार को वह शराब पीकर घर आया। इस पर उसका पत्नी सावित्री से विवाद हो गया। गुस्से में आकर युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची करेरा पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन दोपहर में उसकी अंत्येष्टि करके घर लौटे ही थे, तभी सावित्री ने भी जहर निगल लिया। परिजन आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। इलाज के दौरान शाम को सावित्री की भी मौत हो गई। पति-पत्नी के आत्महत्या करने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उनके तीन बच्चे अजय (12 वर्ष), लाली (आठ वर्ष) व अर्जुन (पांच वर्ष) हैं। माता-पिता को याद कर बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed