फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi News : The names of 50 big people including former officers came out in the investigation.

Jhansi News : पड़ताल में पूर्व अफसरों समेत 50 बड़े लोगों के नाम सामने आए, आयकर छापों से शहर में हलचल

Wed, 10 Aug 2022 02:25 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2022 02:25 AM IST
सार

Jhansi News : ये वे लोग हैं, जो सीधे तौर पर तो रियल एस्टेट कारोबार से नहीं जुड़े हैं, लेकिन इन्होंने बिल्डरों के साथ अपना पैसा लगा रखा है। इसमें कुछ पूर्व अधिकारी भी शामिल हैं। इसके साथ ही आयकर विभाग ने अपना जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Jhansi News : The names of 50 big people including former officers came out in the investigation.
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयकर विभाग द्वारा की गई बिल्डरों की जांच में 50 बड़े लोगों के नाम भी सामने आए हैं। ये वे लोग हैं, जो सीधे तौर पर तो रियल एस्टेट कारोबार से नहीं जुड़े हैं, लेकिन इन्होंने बिल्डरों के साथ अपना पैसा लगा रखा है। इसमें कुछ पूर्व अधिकारी भी शामिल हैं। इसके साथ ही आयकर विभाग ने अपना जांच का दायरा बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में आईटी टीमें कुछ और लोगों पर अपना शिकंजा कस सकती हैं।

विज्ञापन


आयकर विभाग की टीमों ने तीन अगस्त को घनाराम ग्रुप व उससे जुड़े बिल्डरों के झांसी, कानपुर, लखनऊ व दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी। जांच चार-पांच दिनों तक लगातार जारी रही। इस दौरान आयकर टीमों ने बिल्डरों के यहां से करोड़ों की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए। इसके अलावा लेन-देन से जुड़े दस्तावेज, हार्ड डिस्क, कंप्यूटर आईटी टीमें अपने साथ ले गईं, जिनकी पड़ताल का काम लगातार जारी है।
विज्ञापन


जांच में आईटी टीमों के सामने पचास से अधिक ऐसे लोगों के नाम आए जिनका रियल एस्टेट कारोबार से सीधे तौर पर कोई सरोकार नहीं है। इन लोगों ने बिल्डरों के साथ अपना पैसा लगा रखा है। इनमें डॉक्टर व कुछ पूर्व अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा शहर के कुछ कारोबारियों के बारे में जानकारी भी आयकर विभाग के हाथ लगी है। इसके साथ ही विभाग ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में विभाग द्वारा बिल्डरों के सहयोगियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरों व स्टाफ का रिकॉर्ड भी किया इकट्ठा
झांसी। छापेमारी के दौरान आईटी टीमों ने बिल्डरों के घरेलू नौकर व उनके स्टाफ का रिकॉर्ड भी इकट्ठा कर लिया है। सभी के मोबाइल नंबर, आधार नंबर व पैन नंबरों के अलावा उनके बैंक खातों का ब्योरा भी आयकर विभाग के पास मौजूद है। सूत्रों के अनुसार आईटी टीमों को नौकर व स्टाफ के नाम पर बड़े लेन-देन की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed