{"_id":"685713b53dae26480b0c5cd7","slug":"the-missing-persons-report-was-not-registered-even-after-requests-the-elder-brother-searched-for-the-body-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-582443-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गुहार पर भी दर्ज नहीं की युवक की गुमशुदगी, बड़े भाई ने तलाशा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गुहार पर भी दर्ज नहीं की युवक की गुमशुदगी, बड़े भाई ने तलाशा शव
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। दतिया गेट बाहर क्षेत्र से 19 जून को लापता युवक के परिजन कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने की गुहार लगाते रहे, लेकिन पुलिस ने तलाशना तो दूर, रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की, लेकिन परिणाम शून्य रहा। हताश परिजनों ने 14 स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खुद खंगाले तो युवक का सुराग लगा। शुक्रवार रात उन्हें पता चला कि सीपरी बाजार पुलिस को रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिला था। देर रात मोर्चरी पहुंचकर बड़े भाई ने उसकी शिनाख्त की।दतिया गेट बाहर शारदा का बगीचा क्षेत्र निवासी ललित कुशवाहा का 19 वर्षीय छोटा भाई जतिन कुशवाहा 19 जून की सुबह करीब 7:30 बजे हाफ पैंट और टी-शर्ट में घर से बिना कुछ बताए निकल गया। काफी देर बाद न लौटने पर परिजनों ने तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वह अपना मोबाइल घर पर छोड़ गया था। ललित ने बताया कि भाई का पता लगाने के लिए वह कोतवाली पहुंचा, जहां पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र मांगा। 20 जून को वह थाने पहुंचा तो पता चला कि गुमशुदगी दर्ज नहीं हुई है। उसका आरोप है कि उसने थानेदार से शिकायत दर्ज करने की बात कही तो एक पुलिसकर्मी ने अभद्रता की और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। दोबारा से उससे गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र लिखवाया गया, फिर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो वह सीपरी बाजार के खालसा कॉलेज की ओर जाता हुआ दिखा। शुक्रवार रात परिजनों ने सीपरी बाजार थाने में संपर्क किया, जहां से पता चला कि चमनगंज चौकी क्षेत्र के न्यू रायगंज टंडन गार्डन के पीछे 19 जून की सुबह 11 बजे अज्ञात युवक का रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा मिला था। इस पर परिजन सीधे मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी पहुंचे, जहां अज्ञात के रूप में रखे शव की शिनाख्त जतिन की रूप में की।