फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The misfortune to be the country's minister Azam:

आजम का मंत्री बनना देश का दुर्भाग्य : संगीत सोम

Wed, 16 Dec 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 16 Dec 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
The misfortune to be the country's minister Azam:
झांसी। मुजफ्फरनगर दंगों से चर्चा में आए भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि आजम खान किसी ऑफिस के चपरासी बनने लायक भी नहीं हैं। देश का दुर्भाग्य है कि भारत मां को डायन कहने व देश के अंदरूनी मसलों को यूएनओ में ले जाने की बात कहने वाले आजम कैबिनेट मंत्री बने बैठे हैं। वह मंगलवार को भाजपा विधायक रवि शर्मा के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


उरई में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर झांसी आए संगीत सोम ने पैगंबर-ए-इस्लाम पर विवादित बयान सामने आने के बाद मुस्लिमों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को नाजायज ठहराते हुए कहा कि बयान देने वाले को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। आगे कोर्ट अपना काम करेगी।
विज्ञापन


ऐसे में प्रदर्शन करना बेमतलब है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने का हक किसी को नहीं है। राम मंदिर निर्माण पर आरएसएस के बयान से किनारा करते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर को राजनीति से जोड़कर न देखा जाए। यह आस्था का प्रश्न है। इस मामले में निर्णय कोर्ट लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सपा पर कड़ा हमला बोला। विधायक ने कहा कि सपा हमेशा से दंगे कराती आई है। इसका दोष भाजपा कार्यकर्ताओं पर डाल दिया जाता है। लेकिन, हम खून की नदियों में नाव नहीं चलाते। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया जा रहा है। हमारी सेना ने म्यांमार के भीतर घुस कर कार्रवाई की। इससे देश को गर्व की अनुभूति हुई।


कश्मीर में आईएस का झंडा फहराने वालों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई होगी। महंगाई पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पिछली यूपीए सरकार देश को खोखला करके गई है। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। लेकिन, जल्द ही हालात ठीक हो जाएंगे। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के रामेश्वर मिश्रा, सुधीर सिंह, रानू देवलिया, अरविंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed