{"_id":"66284b7d6e6a3e45110c3b89","slug":"the-miscreants-stole-the-jewelery-after-breaking-the-lock-of-the-abandoned-house-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-302938-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाशों ने पार किए जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाशों ने पार किए जेवरात
विज्ञापन
झांसी। नवाबाद की मयूर विहार कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाशों ने घर से लाखों रुपये के जेवरात उड़ा दिए। पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखकर भवन स्वामी को इसकी सूचना दी। बदहवास हाल में भवन स्वामी यहां पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
मयूर विहार कॉलोनी निवासी दिनेश तिवारी ने पुलिस को बताया कि भाई की मृत्यु होने पर पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर 19 मार्च को भोपाल चला गया। घर में कोई नहीं था। बदमाशों की नजर इस सूने मकान पर पड़ गई। 16 अप्रैल को घर का ताला तोड़कर बदमाश अंदर घुस आए। कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़ दिया। सुबह दरवाजे का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने उनको सूचना दी। यह सुनकर बदहवास हाल में दिनेश भोपाल से लौटकर यहां आ गए। घर पहुंचने पर आलमारी का पूरा सामान नीचे बिखरा हुआ था। दिनेश के मुताबिक आलमारी में सोने के दो हार समेत सोने की आठ अंगूठी, दस नथ, चांदी के पांच गिलास, दो प्लेट, दो जोड़ी पायल, 34 चांदी के सिक्के समेत 60 हजार रुपये नकद रखे थे। यह सारा सामान गायब था। दिनेश ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आसपास छानबीन की। घर के अगल-बगल लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया लेकिन, बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। वहीं, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि भवन स्वामी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है।