{"_id":"615caaa88ebc3eb34b1403a1","slug":"the-miscreants-blew-one-lakh-by-cutting-the-pocket-of-the-fruit-trader-jhansi-news-jhs2059772149","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल कारोबारी की जेब काटकर बदमाशों ने उड़ाए एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल कारोबारी की जेब काटकर बदमाशों ने उड़ाए एक लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मऊरानीपुर से झांसी आए एक फल कारोबारी का बदमाशों ने जेब काटकर एक लाख रुपये उड़ा दिए। जेब से रकम गायब देखकर व्यवसायी के होश उड़ गए। उसने नवाबाद थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
मऊरानीपुर, गांधीगंज निवासी बृजकिशोर मनकानी ने पुलिस को बताया कि अपने फल की दुकान के लिए माल खरीदने को वह सोमवार को झांसी आया था। सुबह करीब साढ़े सात बजे वह विशाल मेगा मार्ट के पास उतरा। समान खरीदने के लिए वह एक लाख रुपये लेकर आया था। पांच-पांच सौ रुपये की दो गड्डियां उसने जेब में रखी हुई थी। यहां से वह शहीद पार्क जाने के लिए एक आपे में बैठा। पीड़ित के मुताबिक दो लोग पहले से बैठे थे जबकि थोड़ी दूर के बाद दो लड़के आकर बैठ गए। ऐवट मार्केट चौराहा आते ही बिना किराया दिए दोनों उतरकर चले गए। शहीद पार्क पर जैसे वह उतरा और किराया देने को अपनी जेबें टटोली, वह कटी हुई मिली। जेब में रखे रुपये गायब हो गए। वह तुरंत ऐवट मार्केट पहुंचा लेकिन, दोनों युवक कहीं नहीं मिले। भुक्तभोगी ने उन दोनों युवकों के ऊपर शक जताते हुए नवाबाद थाने में तहरीर दी है हालांकि इंस्पेक्टर नवाबाद ने तहरीर की जानकारी से इंकार किया है।
इलाइट चौराहे के पास बदमाशों ने छीने तीस हजार, लोगों ने एक को पकड़ा
झांसी। इलाइट चौराहे के पास स्टेशन रोड पर मोटर साइकिल सवार बदमाश एक व्यक्ति से रुपयों भरा बैग छीनकर भागने लगे। उसी दौरान मोटर साइकिल फिसलकर गिर गई। एक बदमाश लोगों के हाथ लग गया। वहां मौजूद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। थोड़ी देर बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई हालांकि दो बदमाश बैग लेकर भागने में कामयाब हो गए। पीड़ित बड़ागांव निवासी ओपी मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह पैदल पीएनबी बैंक के सामने से जा रहे थे। तभी मोटर साइकिल सवार तीन युवक पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया। इसी बीच मोटर साइकिल फिसल गई। तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। जिसके हाथ में बैग था वह अपने दूसरे साथी के साथ पैसा लेकर भाग गया जबकि मोटर साइकिल के नीचे दब जाने से एक बदमाश भाग नहीं सका। उसे वहां मौजूद लोगों ने घेर लिया। आसपास मौजूद लोगों ने उसकी धुनाई शुरू कर दी। पुलिस घायल बदमाश को लेकर थाने पहुंची।