फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The Minister will be massive gadbadiyan, pakdin

मंत्री ने पकड़ीं बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां, जांच होगी

Sun, 14 May 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
The Minister will be massive gadbadiyan, pakdin
surya prtap sahi, jhansi news - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

पहूंज नदी के निरीक्षण के दौरान किनारे पर अवैध तरीके से बनाई गई दीवार देख जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह भड़क गए और उसे तत्काल तुड़वा दिया। जेसीबी सीज करवा दी। साथ ही वहां बन रही कालोनी का काम रुकवा दिया। वहीं रोड पर स्थित कालोनी की जमीन की नापजोख कराने के निर्देश भी दिए। गेहूं खरीद केंद्रों में गड़बड़ी पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के बाद मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वह एक महीने बाद फिर आएंगे, तब तक सब दुरुस्त हो जाए, वरना कार्रवाई होगी।

शनिवार को पहूंज नदी के निरीक्षण के दौरान मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह नेे देखा कि नदी के किनारे एक कालोनी का निर्माण कार्य चल रहा था। दो पिलर बनाए गए थे। ले-आउट प्लान स्वीकृति की जानकारी मांगी तो अफसर बगलें झांकने लगे। पुल की दूसरी तरफ करीब पांच सौ फुट की दीवार के बारे में किसी ने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया तो उसे तुड़वा दिया। जेसीबी सीज करवा दी। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिया कि कालोनी का मानचित्र स्वीकृत है या नहीं?, मिट्टी डालने के लिए रायल्टी जमा की गई है या नहीं? इसकी जांच कराई जाए। बिना अनुमति के नदी की जमीन पर कालोनी बनाने पर नाराजी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि झांसी - शिवपुरी मार्ग पर पहूंज नदी का पुल बनाने में हुई देरी और उसका रिवाइज एस्टीमेट बनाने के कारणों की जांच कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान महापौर किरन वर्मा और जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज में दिखी गंदगी
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर देखा।  बाउंड्रीवाल देखी, जो कई स्थानों पर टूटी थी। जगह-जगह गंदगी थी। उन्होंने निर्देश दिए कि मेडिकल कालेज की सफाई में नगर निगम सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि ज्यादातर फैकल्टी हेड रिटायर हो गए हैं। बहुत जल्द प्रदेश स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआईसी की फील्ड दुरुस्त होगी
प्रभारी मंत्री ने राजकीय इंटर कालेज का निरीक्षण किया। कालेज के हेरीटेज लुक की सराहना की। विधायक रवि शर्मा ने उन्हें बताया कि कालेज कालेज फील्ड का लेवल नीचा होने के कारण इसमें पानी भर जाता है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि फील्ड को ऊंचा किया जाएगा।

गेहूं खरीद केंद्रों में गड़बड़ी
मंत्री ने नवीन गल्ला मंडी में एफसीआई के गेहूं खरीद केंद्र निरीक्षण किया। साथ ही अन्य गेहूं खरीद केंद्रों की स्थिति जानी। हैवतपुरा और उल्दन के गेहूं खरीद केंद्र प्रभारियों के खिलाफ किसानों को परेशान करने की शिकायतें मिलने पर उन्होंने दोनों को बर्खास्त कर दिया। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के पास स्थित गल्ला मंडी को विशिष्ट मंडी में स्थानांतरित किया जाए।

तालपुरा में अतिक्रमण और गंदगी
 प्रभारी मंत्री तालपुरा पहुंचे और नेहरू पार्क के अंदर गए। पहूंज नहर के पास से अतिक्रमण हटाने के लिए कमेटी बनाने और दो सप्ताह में पैमाइश पूरी कराने को कहा। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश को निर्देश दिया कि 15 दिन में अतिक्रमण हटवा दें। जीर्णशीर्ण शौचालय देख नाराजगी व्यक्त की। इस बीच पार्क में लोगों के भीड़ आ गई। गंदगी की शिकायत की। इस पर उन्होंने नगर आयुक्त को 15 दिन का समय दिया।

 
अगले महीने फिर आएंगे
प्रभारी मंत्री ने कहा कि वह अगले महीने फिर से आएंगे। इस बीच समस्याओं और शिकायतों का निस्तारण जरूर कर दें, वरना कार्रवाई की जाएगी। अवैध कब्जों की जांच करने की जिम्मेदारी मंडलायुक्त को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed