फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The Mineral Department did not start the investigation of the allegations against the MLA

Jhansi News: विधायक पर लगे आरोपों की खनिज विभाग ने शुरू नहीं की जांच

Sat, 17 Dec 2022 11:25 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
The Mineral Department did not start the investigation of the allegations against the MLA
झांसी। सदर विधायक रवि शर्मा पर नियम विरुद्ध ढंग से क्रशर संचालित करने के आरोप लगे थे। शिकायत के तीन दिन बाद भी खनिज विभाग चुप्पी साधे हुए है। जबकि, पिछले दिनों विधायक के आरोपों पर खनिज विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कई गाड़ियां पकड़ी थीं। विभाग की इस कार्यशैली पर चर्चाएं तेज हो चली हैं।
विज्ञापन

सदर विधायक ने पिछले सप्ताह शुक्रवार को बयान जारी किया था, जिसमें आरोप लगाया था कि जिले में बड़े पैमाने पर बालू का अवैध परिवहन किया जा रहा है। इसमें पुलिस की मिलीभगत का भी आरोप लगाया था। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने संयुक्त टीमें गठित कर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 23 ट्रकों को पकड़ा था।
विज्ञापन

इसके बाद बुधवार को बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के करीबी अमित पालर ने खनिज विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि सदर विधायक द्वारा नियमों को ताक पर रखकर क्रशर संचालित किया जा रहा है। उन पर अवैध खनन का भी आरोप लगाया था। लेकिन, शिकायत मिलने के बाद भी विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। जानकारों का कहना है कि मामला सत्ताधारी दल के विधायक का होने की वजह से विभाग कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिली थी, परंतु विभागीय स्तर पर अभी जांच शुरू नहीं की गई है। जल्द जांच की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी।
- बीपी यादव, जिला खनिज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed