फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The members of the judicial commission kept waiting, no one recorded the statement

Jhansi News: न्यायिक आयोग के सदस्य करते रहे इंतजार, किसी ने दर्ज नहीं कराया बयान

Thu, 17 Aug 2023 11:41 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
The members of the judicial commission kept waiting, no one recorded the statement
- आज भी मौजूद रहेगी टीम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे असद खान और शूटर गुलाम के एनकाउंटर की जांच के लिए दो सदस्यीय न्यायिक आयोग की टीम बृहस्पतिवार को झांसी पहुंची। आयोग की ओर से एनकाउंटर के संबंध में बयान दर्ज कराने के लिए लोगों को चार घंटे का मौका दिया गया, लेकिन, इसके लिए कोई आगे नहीं आया।

बड़ागांव थाना इलाके में 13 अप्रैल को एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में असद खान और गुलाम मारे गए थे। इस मुठभेड़ की जांच दो सदस्यीय न्यायिक आयोग कर रहा है। बृहस्पतिवार को आयोग के दोनों सदस्य उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त जज राजीव लोचन मेहरोत्रा और पुलिस के सेवानिवृत्त महानिदेशक विजय कुमार गुप्ता झांसी पहुंचे। यहां वे सर्किट हाउस में दोपहर एक से शाम पांच बजे तक मौजूद रहे। लेकिन, मुठभेड़ के संबंध में बयान दर्ज कराने कोई नहीं पहुंचा। आयोग की टीम शुक्रवार को भी सुबह 11 से शाम पांच बजे तक सर्किट हाउस में मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed