{"_id":"625f08e9cee6dc557004798a","slug":"the-lights-were-on-all-night-in-the-scorching-heat-spent-the-night-walking-on-the-roofs-jhansi-news-jhs2190167146","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में सारी रात गुल रही बत्ती, छतों पर टहलकर काटी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में सारी रात गुल रही बत्ती, छतों पर टहलकर काटी रात
विज्ञापन
झांसी। इस समय झांसी वाले बिजली का बड़ा संकट झेल रहे हैं। कभी पावर कट हो जाता है तो कभी फाल्ट से बत्ती गुल हो जाती है। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली न होने से लोग सो भी नहीं पा रहे हैं। निद्रा चक्र गड़बड़ाने लगा है। सोमवार की देर रात को बिजली का तार टूट जाने से तीन फीडर ठप हो गए। जिससे एक बड़े इलाके की बिजली रात भर गुल रही। डेढ़ बजे गई बिजली सुबह को छह बजे ही आई।
सोमवार की देर रात तकरीबन डेढ़ बजे हसारी पुलिस चौकी के पास बिजली का तार टूट गया था। जिससे नंदनपुरा, नगरा और बाजना उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे क्षेत्र में रहने वाले तकरीबन 50 हजार की आबादी को पांच घंटे तक भीषण गर्मी से बेहाल रहना पड़ा। अब जिनके घरों पर इनवर्टर थे वह तो किसी तरह सो भी गए वरना बाकी लोगों ने तो रात छतों पर टहलकर ही काटी। फाल्ट दुरुस्त होने के बाद सुबह को साढ़े छह बजे बिजली आई।
नंदनपुरा, नगरा और बाजना तीनों उपकेंद्र के लिए हसारी 33 केवी पावर हाउस की एक ही लाइन से बिजली की सप्लाई की जाती है। गर्मी में ओवरलोड बढ़ने के कारण विगत रात तकरीबन डेढ़ बजे हसारी लाइन में फाल्ट आ गया। जिससे तीनों उपकेंद्र की बिजली ठप हो गई। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 6:30 बजे सप्लाई चालू कराई गई। - सौरभ निगम , एसडीओ नंदनपुरा