फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The leaders did not go down well with Subhash Dubey

नेताओं को रास नहीं आए सुभाष दुबे

Tue, 09 Feb 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 09 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
The leaders did not go down well with Subhash Dubey
झांसी। नेताओं की सिफारिश नहीं मानने का खामियाजा एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे को भुगतना पड़ा। सोमवार की शाम शासन ने उनका स्थानांतरण कर दिया। उन्होंने अपने 141 दिवसीय कार्यकाल में 87 खुलासे किए।
विज्ञापन


झांसी में सुभाष चंद्र दुबे ने 21 सितंबर 2015 को एसएसपी का पदभार ग्रहण किया था। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक खुलासे करना शुरू कर दिए। उनके कार्यकाल के दौरान नवाबाद थाना क्षेत्र से डॉ. अभय गुप्ता के पुत्र का अपहरण व सर्राफा व्यवसायी कमलेश के अपहरण का चौबीस घंटे में खुलासा, कंबल मिल के पास एक मकान में छापा मारकर दो करोड़ की नकली व जहरीली शराब बरामद करके वह लोगों में चर्चित हो गए।
विज्ञापन


मऊरानीपुर के शिवगंज मुहल्ले के बालक लोकेश की हत्या दुष्कर्म, मोगली चोर गिरोह, मऊरानीपुर में लुटेरों गैंग, टहरौली क्षेत्र में तमंचा फैक्ट्री, रक्सा के ग्राम डेली हाईवे पुल पर कारोबारी राजकुमार साहू के साथ लाखों की लूट, रिटायर्ड फौजी ओमप्रकाश की लूटी गई बंदूक बरामद समेत कई चर्चित घटनाओं का खुलासा करने पर दुबे ने आम जनता के बीच अच्छी पहचान बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलासा किए गए मामलों में एक दर्जन से अधिक ऐसे मामले थे, जो उनके कार्यकाल के पूर्व घटित हुए थे। आम धारणा है कि दुबे के कार्यकाल में जनपद में अपराधों पर काफी हद तक लगाम लगी। उन्होंने अपने कार्यालय में आने वाले पीड़ितों को भी कभी निराश नहीं किया। लेकिन इसके विपरीत उनसे जिले में नेता इस बात को लेकर काफी नाराज थे कि वह नेताओं की सिफारिश नहीं मानते थे। माना जा रहा है कि नेताओं की नाराजगी ही उनके तबादले का कारण बनी है।

उल्लेखनीय है कि अपनी बेलाग कार्यप्रणाली को लेकर सुभाष चंद्र दुबे पहले भी सफेदपोशों व राज नेताओं की आंख की किरकिरी बने रहे हैं। इसके खामियाजे के रूप में वह किसी भी जनपद में लंबे समय तक टिक नहीं पाए हैं। इस बार उन्हें लूप लाइन में भेज दिया गया।

स्थानांतरण के विरोध में धरना दिया
झांसी। एसएसपी के स्थानांतरण के विरोध में सोमवार की रात इलाइट चौराहे पर व्यापारियों व पत्रकारों ने धरना दिया। सोमवार की शाम एसएसपी के स्थानांतरण की खबर आते ही उनके शुभचिंतकों व उनकी कार्यप्रणाली से उत्साहित लोगों में निराशा छा गई। बड़ी संख्या में व्यापारी व पत्रकार उनके निवास पर पहुंच गए।


तदुपरांत उनके स्थानांतरण को निरस्त करने की मांग को लेकर सभी धरने पर बैठ गए। बाद में यह लोग इलाइट चौराहा पर आकर पर बैठ गए। मध्य रात्रि बाद तक  वयापारी नेता राजीव राय, सर्राफा कारोबारी राघव वर्मा, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव अनु निगम, मीडिया क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा आदि के साथ काफी संख्या में व्यापारी व पत्रकार धरने में बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed