फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The lack of drivers are able to give only ten tanker water

चालकों की कमी से सिर्फ दस टैंकर ही दे पा रहे पानी

Fri, 22 Apr 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
The lack of drivers are able to give only ten tanker water
water problem, jhansi news - फोटो : amar ujala
झांसी। जल संस्थान द्वारा महानगर के जल संकटग्रस्त क्षेत्रों में पानी के टैंकरों का संचालन तो शुरू कर दिया गया है पर, चालकों की कमी के चलते पच्चीस में से सिर्फ दस टैंकर ही पेयजलापूर्ति में लगाए जा सके हैं। बूंद- बूंद पानी के लिए मारामारी है। मोहल्ले में टैंकर पहुंचते ही अफरा- तफरी का माहौल बन जाता है। लोग खाली बर्तन लेकर टैंकर की ओर दौड़ पड़ते है।  
विज्ञापन


जल संस्थान ने मांग के हिसाब से जल संकटग्रस्त क्षेत्रों में पानी पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। शुरूआत में चालकों की कमी के कारण दस  टैंकरों को ही उपयोग में लाया जा रहा है। वैसे जल संस्थान के पास पच्चीस टैंकरों का इंतजाम है। यह टैंकर प्रतिदिन चार से पांच चक्कर लगा रहे हैं। इनमें पानी भरने के लिए मसीहागंज, दतिया गेट फिल्टर व तालपुरा टंकी पर प्वाइंट बनाए गए हैं। पानी की किल्लत का आकलन इससे किया जा सकता है कि कई स्थानों पर पानी लेने की होड़ में लोग आपस में भिड़ जा रहे हैं।
विज्ञापन


सबसे बुरा हाल बाहर बड़ागांव गेट स्थित सत्यम कॉलोनी, मद्रासी कॉलोनी, राजपूत नगर व गुमनावारा में है। हालांकि, जल संस्थान अभी चिह्नित प्वाइंट की जगह जिन लोगों के प्रार्थना पत्र आ रहे हैं, उनके घरों तक टैंकर पहुंचाने का काम कर रहा है, जिसका लाभ आसपास के सभी लोग ले रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर,  जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आर एस यादव ने बताया कि जिस क्षेत्र के लोग टैंकर मंगाना चाहते हैं, वह कार्यालय में एक प्रार्थना पत्र दें, वहां पर पानी भेजने की व्यवस्था की जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर खड़े होने के प्वाइंट निर्धारित कर दिए गए हैं। इसके अलावा अगर कोई जबरन टैंकर को बीच रास्ते में रुकवाने या अपने घर के सामने खड़ा करवाने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

इन क्षेत्रों में भेजे जा रहे हैंडपंप
महानगर क्षेत्र के करगुवां जी, पिछोर, गुमनावारा, महाराणा प्रतापनगर, मयूर विहार कालोनी सराय, मद्रासी कालोनी, सत्यम कालोनी,  वीरांगना नगर, पाल कालोनी, सिद्धेश्वर नगर, अलीगोल, मेवातीपुरा, बाहर उन्नाव गेट, मुकरयाना, मैला की टौरिया, मसीहागंज, लहरगिर्द, करारी, राजपूतनगर, बौद्धनगर, खैरा, ईसाई टोला, ताज कंपाउंड, नंदनपुरा आदि इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। इन क्षेत्रों में टैंकर से पानी भेजना शुरू कर दिया गया है।

समस्या है तो करें शिकायत
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आर एस यादव ने कहा कि अगर किसी मुहल्ले या गली के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है तो उनके मोबाइल नम्बर 9598822555 व अवर अभियंता के पी सिंह 08808060045 या अवर अभियंता मोहम्मद यूनुस के मोबाइल नंबर 8808060047 पर जानकारी दें।  हैंडपंप खराब होने की शिकायत मोबाइल नंबर 8808060038 व 0510-2441462 व टैंकर संबंधी शिकायत मोबाइल नंबर 08808060040  पर की जा सकती है। एक या दो दिन में हैंडपंप ठीक न होने पर उपभोक्ता सीधे उनसे मिलकर शिकायत कर सकते हैं।

स्थानीय लोगों का यह है कहना
गुमनावारा के राजू आरटीओ वाली गली निासी रीतेश कुमार ने बताया कि अधिकांश घरों की बोरिंग सूख चुकी हैं। गली में लगा एक मात्र हैंडपंप भी रुक- रुक कर पानी दे रहा है। गर्मियों में अगर टैंकर बराबर नहीं आए तो उनका जीना मुहाल हो जाएगा।


इसी तरह राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि कुछ लोग कुओं से समानांतर पाइप बिछाकर एक हजार रुपये प्रतिमाह पर पानी दे रहे हैं, मगर इस सुविधा में भी बहुत धीमा पानी आता है। रात में घंटों जागकर पानी भरना पड़ रहा है। जिला प्रशासन अगर बराठा बेसिन परियोजना को शुरू कर दे तो उनकी काफी हद तक समस्या का हल निकल आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed