फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The journey of city bus will be cheaper ... the fare will be 10 rupees

Jhansi News: सिटी बस का सफर सस्ता होगा... 10 रुपये होगा किराया

Thu, 13 Jul 2023 12:10 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 13 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
The journey of city bus will be cheaper ... the fare will be 10 rupees
- किराये को कम करने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पारित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महानगर में दौड़ रहीं 25 सिटी बसों का अब किराया घटने जा रहा है। इसमें सफर करने वाले लोगों को न्यूनतम किराया 11 की जगह अब 10 रुपये देना होगा। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की बैठक में यह प्रस्ताव पारित कर दिया गया। जल्द ही किराये को लागू करने की तैयारी है।
महानगर में यात्रियों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन 13 दिसंबर 2021 से शुरू किया गया था। शहर के 30 किलोमीटर के दायरे में सिटी बसें चलाई जा रही हैं। अभी तक सबसे कम दूरी 0 से 3 किमी तय करने वाले यात्रियों से 11 रुपये लिया जाता है। अब इसे घटाकर 10 रुपये किया जा रहा है। इससे सवारियों एवं परिचालकों को काफी सहूलियत होगी। महानगर में वर्तमान में 25 सिटी बसें चल रही हैं। इसमें प्रतिदिन तीन हजार से ज्यादा लोग सफर करते हैं।
विज्ञापन


इन रूटों पर चलती हैं बसें
मार्ग
पहला रूट कोछाभांवर से रक्सा चौराहा
दूसरा रूट कोछाभांवर से नगराहाट
तीसरा रूट जेल चौराहा से बबीना
चौथा रूट रेलवे स्टेशन से चिरगांव
पांचवा रूट बस स्टैंड से बरुआसागर


बोर्ड बैठक में सिटी बस का किराया कम करने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। जल्द किराये में बदलाव कर दिया जाएगा। - संतोष कुमार, सीईओ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed