फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The interest did not get a ticket booking center

टिकट बुकिंग केंद्र पाने को नहीं दिखी रुचि

Thu, 30 Jul 2015 12:25 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
इस बार रेल मंडल के अलग-अलग 150 स्थानों के लिए अनारक्षित टिकट बुकिंग सेवा केंद्र (जेटीबीएस) खोलने के लिए आवेदन मांगे गए थे। मगर 43 स्थानों के लिए ही लोगों ने आवेदन करने में रुचि दिखाई। इससे रेलवे की स्टेशन के बाहर प्राइवेट स्थानों पर काउंटर खोलने की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है।
विज्ञापन

पिछले माह उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल के विभिन्न नगरों में यात्रियों की सुविधा के लिए जन साधारण टिकट बुकिंग सेवा के अंतर्गत आवेदन मांगे गए थे। इस बार 29 स्टेशनों के 150 स्थानों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें झांसी में 14, ग्वालियर में 18, बांदा में 12, मुरैना, चित्रकूट धाम कर्वी, महोबा, ललितपुर व उरई में नौ-नौ तथा अतर्रा व बबीना में सात-सात, दतिया व डबरा में छह-छह, खजुराहो व मानिकपुर में पांच-पांच, एट, भिंड, बिरलानगर, भरूआसुमेरपुर, बेलाताल, डभौरा, घाटमपुर, हमीरपुर, कुलपहाड़ व कालपी में दो-दो तथा मऊरानीपुर, पुखरायां, रागौल, शंकरगढ़ व तालबेहट में एक-एक स्थान के लिए आवेदन मांगे गए थे। अंतिम तिथि 28 जुलाई तक मात्र 43 आवेदन ही जमा किए गए। जांच के उपरांत 43 आवेदनों में सबसे अधिक दस लोगों ने झांसी व आठ ने ग्वालियर के लिए आवेदन जमा किए।
विज्ञापन

मालूम हो कि रेल प्रशासन इससे पूर्व भी कई बार जेटीबीएस के लिए आवेदन मांग चुका है। मगर अब तक ग्वालियर, ललितपुर, बांदा, महोबा, हरपालपुर, चित्रकूट, मानिकपुर, उरई, डबरा, झांसी में कुल 56 स्थानों पर जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवक नियुक्त किए जा सके हैं। इसमें झांसी में मात्र पांच ही स्थानों पर जेटीबीएस खुल सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है योजना
रेलवे ने वर्ष 2009 में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन से दूर शहर व कस्बों में अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराने के लिए जन साधारण टिकट बुकिंग सेवा शुरू की थी। इस सेवा के लिए रेलवे से लाइसेंस लेने के बाद संबंधित ठेकेदार अपना ढांचा तैयार कर काम करता है। ठेकेदार को काउंटर खोलने की जगह, उपकरण, बिजली, इंटरनेट का कनेक्शन, कर्मचारी आदि सुविधाएं स्वयं जुटाने होते हैं। रेलवे प्रत्येक यात्री पर एक रुपये कमीशन देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed