फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The husband hanged himself after killing his wife

Jhansi News: पत्नी की हत्या के बाद फंदे पर लटक गया था पति

Fri, 18 Apr 2025 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The husband hanged himself after killing his wife
शहर कोतवाली क्षेत्र में सिपाही के घर मिले थे उसकी बहन और बहनोई के शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शहर कोतवाली इलाके में बुधवार को सिपाही के मकान में उसकी बहन और बहनोई के शव बरामद हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के सिर में गंभीर चोट पाई गई है, जिससे माना जा रहा है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की और इसके बाद उसने फंदे पर लटककर जान दे दी। दंपती के परिजन से पुलिस पूछताछ कर रही है।
शहर कोतवाली इलाके के गुदरी मोहल्ले में कानपुर कमिश्नरेट में तैनात सिपाही चंदन अहिरवार का घर है। यहां चंदन की मां जशोदा, बहन किरण (38), बहनोई सोनू अहिरवार (42) और उनके दो बच्चे मयंक (12) व नैतिक (14) रहते थे। रविवार को जशोदा अपने दोनों नातियों के साथ चंदन के यहां कानपुर चली गई थी। यहां किरण और सोनू अहिरवार रह रहे थे। बुधवार की दोपहर पड़ोस में रहने वाले राहुल को लगा कि उनके घर से बदबू आ रही है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुई।
विज्ञापन

अंदर कमरे में दोनों के शव बरामद हुए। सोनू का शव पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था, जबकि किरण का शव कमरे में बिछी दरी पर पड़ा मिला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला था कि दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। उन्होंने बताया कि सोमवार को दोनों आखिरी बार दिखे थे। इसके बाद वे नजर नहीं आए। वहीं, मृतका किरण के पोस्टमार्टम में उसके सिर में गहरी चोट पाई गई है। इसके अलावा शरीर में कई स्थानों पर भी चोट के निशान मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान सोनू ने किरण के साथ मारपीट करते हुए हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद फंदे पर झूल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दंपती के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। दो-तीन दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हिसाब से माना जा रहा है कि झगड़े के दौरान सोनू ने मारपीट कर किरण की हत्या कर दी और इसके बाद वह खुद फंदे पर झूल गया। हालांकि, मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed